ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीवी कलाकार अमरीन के हत्यारों समेत 10 घंटों के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी ढेर

UB India News by UB India News
May 28, 2022
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
टीवी कलाकार अमरीन के हत्यारों समेत 10 घंटों के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ-साथ अब आम लोगों को निशाना बना रहे आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों का शिकंजा कसता जा रहा है। साफ्ट टारगेट किलिंग कर आम लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। पिछले 10 घंटों के भीतर ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में दो विभिन्न मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या करने वाले दो आतंकी भी शामिल हैं। वहीं पिछले तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 10 आतंकियों को मार गिराया। इनमें सात आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा जबकि तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

आइजीपी कश्मीर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज शुक्रवार तड़के कश्मीर के सौरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान शाकिर अहमद वाजा और आफरीन अहमद के रूप में हुई है। ये दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर में जिला शोपियां के रहने वाले थे। इन आतंकवादियों को मार गिराने से पहले आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया।

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

आइजीपी ने बताया कि उससे पहले गत वीरवार रात को जिला बड़गाम के चाडूरा इलाके में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर किया। ये दोनों आतंकी वही थे, जिन्होंने 25 मई को 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया था। हत्या के बाद से आतंकियों की तलाश में जुटे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने अमरीन भट के हत्यारों को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि रात भर चली मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया। पिछले दस घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) के जिन दो आतंकियों ने अमरीन भट की हत्या की थी, वे हाल ही में संगठन में शामिल हुए थे। उनकी पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी हफरू चाडूरा बड़गाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के तौर पर हुई है। इन दोनों ने लश्कर कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या की थी। मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुई है।

आपको बता दें कि टीवी कलाकार अमरीना बट की हत्या के 24 घंटे बाद ही सुरक्षाबलों ने उनके हत्यारे आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में घेर लिया था। दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया परंतु जवाब गोली से दिया और उसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायर किया। देर रात गए तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी रही। आज तड़के एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को हथियार डालने का मौका दिया परंतु जब वे नहीं माने तो सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि दो आतंकी दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोर के पास आगनहांजीपोरा में छिपे हुए हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने सेना की 55 आरआर के जवानों के साथ मिलकर आगनहांजीपोरा में घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरु किया। जवान तलाशी लेते हुए जब आगे बढ़ रहे थे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर कर आतंकियों के भागने के मंसूबे को नाकाम बना दिया और उसके बाद वहां मुठभेड़ शुरु हो गई। तड़के तक दोनों आतंकियों को मार गिराया गया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया उद्घाटन

क्यों हुई यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा ?

क्यों हुई यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend