ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
May 28, 2022
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान PM ने कहा कि मैंने केदारनाथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर ड्रोन से नजर रखी। अब यही तकनीक लाखों किसानों की मददगार बनेगी।

पहले की सरकारों के समय तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का माहौल रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचितों, मिडिल क्लास को हुआ।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है। जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का को दर्शाता है। यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है।

2 दिन तक चलेगा ड्रोन महोत्सव

ड्रोन महोत्सव में सरकारी, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप के 1600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
ड्रोन महोत्सव में सरकारी, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप के 1600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

ड्रोन महोत्सव 27 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने किसान ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत की। PM मोदी ने डिजिटल तौर पर 150 ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट लॉन्च किया। महोत्सव में सरकारी अफसर, विदेशी डिप्लोमेट्स, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

साथ ही सरकारी, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप के 1600 से अधिक प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। PMO से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री खुले में ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे और ड्रोन कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ बातचीत करेंगे। महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री ड्रोन उड़ाते नजर आएंगे।

ड्रोन इंडस्ट्री से 5 लाख रोजगार मिलेंगे

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 के दौरान अपनी बात रखते सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया।
भारत ड्रोन महोत्सव 2022 के दौरान अपनी बात रखते सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया।

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में ड्रोन का दौर आ चुका है। एक ड्रोन सिक्योरिटी फोर्सेस के काम आ सकता है, तो यह किसानों के लिए लिए भी उपयोगी साबित होगा। साल 2026 तक ड्रोन इंडस्ट्री 15,000 करोड़ रुपए के टर्न ओवर का अनुमान है। आज देश में 270 ड्रोन स्टार्टअप चल रहे हैं। आने वाले 5 साल में ड्रोन उद्योग में 5 लाख रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।

ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन
प्रदर्शनी में ड्रोन के इस्तेमाल के 70 से अधिक तरीकों को दिखाया जाएगा। इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन भी किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रोडक्ट की लांचिंग भी होगी।

2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण’

पहले की सरकारों के समय तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचितों, मिडिल क्लास को हुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत में ड्रोन तकनीक को लेकर देखा जा रहा है उत्साह

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में पीएम मोदी ने कहा -भारत में ड्रोन तकनीक को लेकर जो उत्साह देखा जा रहा है वह अद्भुत है। यह भारत में रोजगार सृजन के उभरते हुए क्षेत्र की संभावनाओं की ओर संकेत करता है।

रक्षा क्षेत्र और आपदा प्रबंधन में ड्रोन का बढ़ेगा उपयोग- पीएम मोदी

रक्षा क्षेत्र और आपदा प्रबंधन में ड्रोन का बढ़ेगा उपयोग- पीएम मोदी

दिल्ली में 2 दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में पीएम मोदी ने कहा -प्रौद्योगिकी ने सरकारी योजनाओं के अंतिम-मील वितरण को सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। रक्षा क्षेत्र और आपदा प्रबंधन में ड्रोन का उपयोग बढ़ेगा।

हर महीने ड्रोन द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा करता हूं -पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हर महीने मैं सरकारी अधिकारियों के साथ प्रगति बैठक आयोजित करता हूं और ड्रोन की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों की समीक्षा करता हूं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
क्यों हुई यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा ?

क्यों हुई यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा ?

SC ने वेश्यावृत्ति को माना प्रोफेशन, दिया आदेश-बेवजह सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे पुलिस

SC ने वेश्यावृत्ति को माना प्रोफेशन, दिया आदेश-बेवजह सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend