ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या सभी एनकाउंटर फर्जी होते है ?

UB India News by UB India News
May 27, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, ब्लॉग
0
क्या सभी एनकाउंटर फर्जी होते है ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नवम्बर 2019 में तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में हुए गैंगरेप और हत्या के चार अभियुक्तों के संदिग्ध एनकाउंटर को सर्वोच्च न्यायालय की जांच समिति ने फर्जी पाया। जांच समिति द्वारा इन पुलिसवालों पर हत्या का मुकदमा चलाने की सिफारिश भी की गई है।
पाठकों को याद होगा कि जब यह एनकाउंटर हुआ था, तब लोगों ने पुलिस का समर्थन करते हुए भारी जश्न मनाया था, जबकि दूसरी ओर जब भी कभी पुलिस एनकाउंटर होते हैं तो उन पर तमाम सवाल भी खड़े हो जाते हैं। प्राय: ऐसा मान लिया जाता है कि पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर फर्जी ही होते हैं। एनकाउंटर कब और कैसे होते हैं इस बात पर कोई विशेष ध्यान नहीं देता। कानून की बात करें तो देश में मौजूद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) दोनों में ही एनकाउंटर का कोई भी जिक्र नहीं है। तो फिर सवाल उठता है कि पुलिस एनकाउंटर आखिर है क्या? यदि कोई भी पुलिसकर्मी आत्मरक्षा में सामने वाले पर गोली चलाता है तो उसे सामान्य भाषा में एनकाउंटर माना जाता है।
तो क्या पुलिस किसी भी अपराधी पर आत्मरक्षा में गोली चला सकती है? नहीं ऐसा नहीं है। जब कभी भी पुलिस को किसी अपराधी के बारे में सूचना मिलती है और वह उसे गिरफ्तार करने जाती है, तो अगर वो अपराधी आत्मसमर्पण कर देता है तब पुलिस उस पर बल प्रयोग नहीं कर सकती। यदि कोई अपराधी, जिसे उम्रक्रैद की सजा हो सकती है और वो गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास करता है और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती, तो उस सूरत में पुलिस उसे जख्मी करने की नीयत से उसके शरीर के किसी भी हिस्से में गोली मार सकती है। प्राय: ये गोली उसकी टांगों में मारी जाती है, जिससे वह ज्यादा दूर न भाग सके और उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। यदि ऐसे किसी अपराधी के पास कोई जान लेवा हथियार होता है और वो पुलिस पर वार करता है, तो केवल उस सूरत में पुलिस उस पर आत्मरक्षा में गोली चला सकती है। मुंबई पुलिस के बहुचर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक और प्रदीप शर्मा से जब किसी पत्रकार ने पूछा कि मुंबई में अपराधियों की सफाई के लिए आप दोनो को ही श्रेय दिया जाता है तो, उनका कहना था कि, ‘हम तो अपराधियों को पकड़ने के लिए ही जाते हैं, लेकिन वो जब हम पर वार करते हैं तो हमें भी पलटवार करना पड़ता है।’ अपराधियों को भी पता है कि यदि वो पुलिस के हत्थे चढ़े तो कई सालों तक जेल के बाहर नहीं आएंगे। इसलिए इन सब से बच कर भागने के प्रयास में वे पुलिस की गोली का शिकार हो जाते हैं। उनके अनुसार 97-98 में जब मुंबई में गैंगस्टरों का आतंक चरम पर था तब सरकार कड़े कानून ले कर आई।

अपराधी इन्हीं कड़े कानूनों से बचने की पुरजोर कोशिश में मारा जाता है। इसी के बाद से मुंबई के अंडरवर्ल्ड में एनकाउंटर का भय बढ़ने लगा। कारण चाहे कुछ भी रहे हों पर मुंबई में गैंगस्टरों का आतंक थमने लगा। पुलिस एनकाउंटर को बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। जहां ज्यादातर एनकाउंटर को ऐसे दर्शाया जाता है कि भले ही वो एनकाउंटर फर्जी हो, लेकिन जांच में असली ही पाया जाए, लेकिन यदि किसी भी एनकाउंटर की योजना गलत नीयत से की जाती है तो वह आज नहीं तो कल पकड़ा ही जाता है। इस बात के कई प्रमाण भी हैं, जहां फर्जी एनकाउंटर पर पुलिस वालों के खिलाफ सजा भी हुई है। इसका मतलब यह नहीं होता कि सभी एनकाउंटर फर्जी होते हैं। जनता में पुलिस पर विश्वास की कमी होने के कारण ऐसी धारणा बन जाती है कि ज्यादातर एनकाउंटर फर्जी होते हैं। एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दिल्ली में 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर का हवाला देते हुए बताया कि, पुलिस को ज्यादातर मामलों में इस बात का पता होता है कि वो जहां गिरफ्तारी करने जा रही है वहां कितना खतरा हो सकता है। ऐसे एनकाउंटर को एक सुनियोजित एनकाउंटर कहा जाता है। ऐसे एनकाउंटर में पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ जाती है।
पुलिस एनकाउंटर में काफी खतरा होता है। पुलिसकर्मी भी घायल होते हैं, परंतु ऐसा मान लेना कि सभी एनकाउंटर फर्जी होते हैं सही नहीं। दोषियों को सजा देना अदालत का काम होता है न कि पुलिस का, लेकिन पुलिसकर्मी यदि आत्मरक्षा में गोली चलाता है तो उसे हमेशा गलत नहीं समझना चाहिए। एनकाउंटर जोखिम भरा होता है और ऐसा जोखिम हर कोई नहीं ले सकता। उसके लिए हथियारों को सही ढंग से चलाना और सामने वाले से बेहतर निशाना लगाना आना चाहिए। परंतु ऐसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्राय: विवादों में भी घिरे रहते हैं। जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह कुछ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के घमंड और कभी-कभी उसके भ्रष्टाचार के चलते हर पुलिस एनकाउंटर को शक की निगाह से देखा जाता है। खासकर जब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के पाले हुए गुंडों का एंकाउंटर होता है तब तो जनता के मन में यह धारणा होती है कि ऐसे सभी एनकाउंटर फर्जी होते हैं।

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

Next Post
नरेंद्र मोदी के आठ साल का कार्यकाल बिहार के लिए कितना फायदेमंद?

नरेंद्र मोदी के आठ साल का कार्यकाल बिहार के लिए कितना फायदेमंद?

टीवी कलाकार अमरीन के हत्यारों समेत 10 घंटों के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी ढेर

टीवी कलाकार अमरीन के हत्यारों समेत 10 घंटों के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend