ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेट्रो उत्पादों पर सभी अधिभार वापस ले सरकारः वाम दल

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in कम्युनिस्ट, पटना
0
पेट्रो उत्पादों पर सभी अधिभार वापस ले सरकारः वाम दल

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रमुख वामदलों भाकपा‚माकपा‚ भाकपा माले और फारवर्ड़ ब्लॉक के नेताओं ने मंगलवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में लगातार बढती बेरोजगारी और पेट्रो पदाथोंर् की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार में २५ से ३१ मई तक सघन आंदोलनात्मक अभियान चलेगा। ३१ मई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन व धरना आदि कार्यक्रम होंगे। संवाददाता सम्मेलन को माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा‚ वरिष्ठ नेता केडी यादव‚ सीपीएम के सर्वोदय शर्मा व मनोज चंद्रवंशी‚ सीपीआई के राज्य सचिव मंड़ल विजय नारायण मिश्र व रामलला सिंह‚ फारवर्ड ब्लक के अमेरिका महतो व आरएसपी के वीरेंद्र ठाकुर ने सम्बोधित किया। वाम नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे। पेट्रोल व डीजल की बेतहासा बढी कीमतों में मामूली सी गिरावट करके वह अपना पीठ थपथपाना चाहती है।वाम नेताओं ने कहा कि करोडों भारतीय का भोजन गेहूं की कीमत में १४ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गेहूं विदेश भेजा जा रहा है और उसकी कम सरकारी खरीद का बहाना बनाकर जनवितरण प्रणाली से इसे गायब कर इसके बदले चावल देना तय किया गया है। केंद्र सरकार उल्टे आज राशन व राशन कार्ड निरस्तीकरण अभियान में लगी हुई है। यह भोजन के अधिकार पर हमला है‚ बिहार में २८ लाख ७९ हजार राशन कार्ड रद्’ कर दिए गए इसे अविलम्ब वापस लिया जाना चाहिए। खाद्य व अन्य उपयोगी सामानों पर सरकार जनता के लिए विशेष पैकेज की गारंटी करे। वाम नेताओं ने कहा कि ५ जून को संपूर्ण क्रांति दिवस पर महागठबंधन के द्वारा आयोजित भाजपा–जदयू सरकार की असफलता के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में वाम दल के कार्यकर्ता पूरे जोर–शोर से भाग लेंगे। गांव स्तर पर उसकी तैयारी चल रही है। जातिगत जनगणना पर भाजपा के रुख से स्पष्ट है कि यह पार्टी दलितों–पिछडों के अधिकारों व उनके आरक्षण की घोर विरोधी है। वाम दल पेट्रो पदाथों पर सभी अधिभार/उपकर वापस लेने‚ पीडीएस में गेहूं आपूर्ति बहाल करने‚ पीडीएस सिस्टम को मजबूत करने‚ गैर आयकर भुगतान परिवारों को प्रत्यक्ष ७५०० रुपये प्रति माह प्रदान करने‚ शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना लागू करने‚ मनरेगा आवंटन में वृद्धि करने‚ बेरोजगारी भत्ता कानून बनाने‚ सभी रिक्त पदों पर भर्ती‚ बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाडने पर रोक लगाने तथा तमाम उपभोक्ताओं को २०० यूनिट फ्री बिजली देने की भी मांग करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ी, सदस्यों की संख्या 100 के पार

बिना सहयोगी के भाजपा और राजद नहीं जीत पाएगी रास की दो-दो सीटें

आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं

आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend