ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिना सहयोगी के भाजपा और राजद नहीं जीत पाएगी रास की दो-दो सीटें

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ी, सदस्यों की संख्या 100 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा की बिहार से खाली हो रही पांच सीटों के लिए अधिसूचना जारी होते ही भाजपा, जदयू और राजद में कयासबाजी तेज हो गयी है. जदयू में जहां उम्मीदवार चयन का काम समय पर होने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है. वहीं भाजपा में 28 और 29 मई को दिल्ली में होने वाली पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक में अंतिम निर्णय लिये जायेंगे. राजद के भीतर पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया है. उम्मीदवारों के चयन को लेकर लालू ही अंतिम फैसला लेंगे. 10 जून को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया है.

31 मई तक परचा दाखिल करने की अंतिम तिथि है. इस चुनाव में 16 सदस्यों वाली वाम दलों ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है. जबकि 19 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस की नजरें आलाकमान की ओर टिकी है. राज्यसभा चुनाव में विधायकों की संख्या के आधार पर राजद और भाजपा दो-दो सीटों पर उम्मीदवार खड़ा कर सकेगी. जबकि जदयू के कोटे में एक सीट आयेगी. जदयू में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है.इस चुनाव में राजद को एक सीट का फायदा होने वाला है. भाजपा की दो सीटें खाली हो रही है. भाजपा को अपने दोनों उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेजने के लिए प्रथम वरीयता के कम से कम 82 मतों की जरूरत होगी.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

जदयू में नीतीश, राजद में लालू लेंगे उम्मीदवार पर अंतिम फैसला
पार्टी के पास 78 विधायक हैं. अपनी दोनों सीटें निकालने के लिए उसे जदयू के अतिरिक्त या हम के चार मतों की जरूरत होगी. जदयू को एक सीट पर जीत के लिए जरूरत से अधिक मत हैं. उम्मीदवार को जीत दर्ज कराने के बाद भी चार अतिरिक्त वोट बच जायेंगे. राजद को दोनों उम्मीदवारों के लिए सहयोगी कांग्रेस और वाम दलों का सहयोग लेना पड़ेगा. विधानसभा में राजद के 75 विधायक है. ऐसे में उसे जीत के लिए सात अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी.

राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर कांग्रेस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. बिहार में विधायक आलाकमान के निर्णय को लेकर वाच एंड वेट कर रहे हैं. विधायक दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार में पार्टी किस दल के प्रत्याशी को मतदान करने का निर्णय लेती है या वह स्वयं दूसरे दलों के सहयोग से प्रत्याशी उतारती है, इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर फैसला किया जाना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं

आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं

राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे

राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend