ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जातीय जनगणना की सुगबुगाहट तेज , सर्वदलीय बैठक की संभावित तिथि 27 मई

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार में जातीय जनगणना की सुगबुगाहट तेज , सर्वदलीय बैठक की संभावित तिथि 27 मई

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक 27 मई को होगी। ऐसा दावा जीतन राम मांझी ने किया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 27 मई के लिए सभी दलों की सहमति अभी तक नहीं मिल सकी है।

जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सर्वदलीय बैठक की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. सोमवार को एक तारीख सामने आयी कि आगामी 27 मई को मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रहे हैं जिसमें बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके ठीक बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लेकर अपना बयान दे दिया है और फिलहाल किसी भी तारीख के तय होने की बात से असहमति जताई है.

क्या 27 मई को होगी बैठक?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक तारीख सामने आयी कि आगामी 27 मई को बिहार में कराये जाने वाले जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की बैठक की जाए. इसके लिए सभी दलों से संपर्क किया जा रहा है लेकिन कुछ दलों से अभी इस तारीख को लेकर सहमति नहीं आई है. सीएम ने कहा कि जातीय जनगणना पर सभी से राय लेकर ही आगे का काम होगा.

आगे की तैयारी को लेकर बोले सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर हमने पहले ही कह दिया है. बिहार विधानसभा ने इसे दो बार पारित किया है. इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके इसपर फैसला लिया जाएगा और कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृत करके इसपर काम शुरू किया जाएगा. इसे लेकर अनेक दलों से बातचीत की जाएगी.

https://twitter.com/AHindinews/status/1528626490065436672/photo/1

जातीय जनगणना कराएगी बिहार सरकार

बता दें कि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने जा रही है. वहीं राज्यों को ये छूट मिली है कि अगर वो चाहें तो अपने खर्चे पर सूबे में जातीय जनगणना करा सकते हैं. वहीं बिहार में लगभग सभी दल एकमत हैं कि प्रदेश में जातीय जनगणना होनी चाहिए. भाजपा ने इसे लेकर केंद्र के फैसले के साथ खुद को खड़ा रखा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाल में ही इस मुद्दे पर मुलाकात की थी.

जातीय जनगणना पर विपक्ष आक्रामक

  • नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने की स्थिति में पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करने की चेतावनी दी थी।
  • जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार NDA में डेमोक्रेसी की कमी है। BJP और नीतीश कुमार खुद अपना निर्णय ले रहे हैं। छोटी पार्टियों से वे अपना राय लेना उचित नहीं समझते हैं।

सभी दलों से नहीं मिली सहमति-सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मगध महिला कालेज में छात्रावास का उद्घाटन पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना कैसे बेहतर ढंग से की जाएगी, इसको लेकर सबकी राय लेने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या 27 मई को जातीगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक होगी। इस पर सीएम ने कहा कि मीटिंग को लेकर अभी दलों से सहमति ली जा रही है। लेकिन अभी सभी दलों की तरफ से सहमति नहीं आई है। पूरी सहमति आ जाने के बाद बैठक होगी।

जल्द लेंगे फैसला- डिप्टी सीएम

वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बैठक को लेकर आपस में बातचीत हो रही है। इस मसले पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को जीतन राम मांझी का बयान आया कि जातिगत जनगणना को लेकर 27 मई को सर्वदलीय बैठक हो सकती है। इसको लेकर उनके पास सुबह ही फोन आया है। मांझी ने यह भी कहा कि बीजेपी जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
पूर्णिया में सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत

पूर्णिया में सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत

महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा………

महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend