ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया में सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत

UB India News by UB India News
May 24, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, पूर्णिया
0
पूर्णिया में सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया में सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह साढ़े 3 बजे जलालगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा में काली मंदिर के पास हुआ है। सभी मजदूर त्रिपुरा से ट्रक में बोरिंग के पाइप लेकर जम्मू कश्मीर जा रहे थे। सभी मजदूर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मरने वालों में सभी राजस्थान के हैं।

सुबह-सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर NH-57 पर पलट गया। हादसे के वक्त सभी मजदूर उसमें लदे लोहे के पाइप पर सो रहे थे। जैसे ही ट्रक पलटा 8 मजदूर उसी पाइप के नीचे दब गए। जिसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के हैं मजदूर
बताया जा रहा है कि 12 मजदूर राजस्थान के उदयपुर और बाकी जिलों के थे। वहीं 2 मजदूर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों में 2 लोगों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 6 लोगों को चोट आई हैं। जिनका इलाज जारी है। ट्रक का नंबर RJ-37GB 4377 है। जो बोरिंग के लिए लोहे के पाइप लोड कर अगरतल्ला से जम्मू कश्मीर जा रहा था।

मृतकों की पहचान राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा गांव के ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत के रूप में हुई है। वहीं एक मृतक मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद ट्रक इस तरह से पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक इस तरह से पलट गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

राजस्थान के उदयपुर के निवासी प्रकाश परमार ने बताया कि ट्रक त्रिपुरा के अगरतला से जम्मू कश्मीर बोरवेल के काम से पाइप लेकर जा रहा था। NH 57 पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। मेरी नींद खुली तो देखा अन्य मेरे पापा और चाचा समेत अन्य साथ पाइप के नीचे दबे थे। उनके पास गया तो पता चला कि दोनों की सांसे थम चुकी थीं। कुल 8 लोगों की लाशें पड़ी हुई थी। मैं सन्न रह गया।

हादसे के बाद JCB की मदद से ट्रक को सीधा किया गया।
हादसे के बाद JCB की मदद से ट्रक को सीधा किया गया।

वहीं ट्रक पर सवार 18 वर्षीय भीखालाल ने बताया कि हम लोग ट्रक के ऊपर पाइप पर बिस्तर लगा कर सो रहे थे कि अचानक ट्रक पलट गया। मैं साइड में सोया हुआ था। इसके कारण दूर जाकर गिरा। मुझे चोट भी लगी, लेकिन जब तक मैं उठकर देखता तब तक सभी लोग लोहे से दब गए थे।

राजस्थान के उदयपुर के निवासी प्रकाश परमार ने बताया कि ट्रक त्रिपुरा के अगरतला से जम्मू कश्मीर बोरवेल के काम से पाइप लेकर जा रही थी। NH 57 पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। मेरी नींद खुली तो देखा अन्य मेरे पापा और चाचा समेत अन्य साथ पाइप के नीचे दबे थे। उनके पास गया तो पता चला कि दोनों की सांसे थम चुकी थीं। कुल 8 लोगों की लाशें पड़ी हुई थी। मैं सन्न रह गया। कुछ देर बाद अन्य साथियों ने संभाला। ड्राइवर बुरी तरह से दब गया था जिसे मैं किसी तरह खींच कर निकाला खींच कर निकाला। मेरे साथ अन्य 2 लोग यूपी के हैं, जिसे हल्की चोट आई है।

सड़क किनारे बिखरे पड़े बोरवेल के पाइप।
सड़क किनारे बिखरे पड़े बोरवेल के पाइप।

जम्मू कश्मीर जा रहे थे सभी

वहीं ट्रक पर सवार 18 वर्षीय भीखालाल ने बताया कि हम लोग ट्रक के ऊपर पाइप पर बिस्तर लगा कर सो रहे थे कि अचानक ट्रक पलट गई, जिसमें मैं साइड में सोया हुआ था। इसके कारण दूर जाकर गिरा जिससे मुझे चोट भी लगी लेकिन जब तक मैं उठकर देखता तो सभी लोग लोहे से दब गए थे। मैं राजस्थान से डेढ़ महीने पहले बोरवेल का काम करने त्रिपुरा के अगरतल्ला आया था।बोरवेल के काम से ही जम्मू कश्मीर जा रहा था। रास्ते में यह घटना हुई। मरने वाले में से एक मेरे गांव से था।

पाइप के ऊपर सो रहे थे

वहीं एक अन्य मजदूर (राजस्थान के रौशन लाल) ने बताया कि हमलोग पाइप के ऊपर सो रहे थे। ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई या क्या हुआ मुझे पता नहीं… अचानक ट्रक पलट गई। ट्रक के पास गिरने के कारण में पाइप के सहारे बीचों-बीच 10 मीटर तक घसीटता चला गया। कुछ देर तक रोड पर ही पड़ा रहा। शरीर जख्मी हो गया था। दर्द से कराह रहा था। कुछ देर बाद हिम्मत जुटाई और किसी तरह बाहर निकला। बाद में यहां के स्थानीय लोग पहुंचे और मदद की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा………

महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा.........

क्वाड़ के साए में चीन की घेराबंदी होगी तेज

क्वाड़ के साए में चीन की घेराबंदी होगी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend