ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा………

UB India News by UB India News
May 23, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
महंगाई का दंश कुछ तो कम हो सकेगा………

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से जनजीवन पर पड रहे असर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं ड़ीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंड़र पर भी २०० रुपये प्रति सिलेंड़र देने का फैसला किया है। नई दरें शनिवार की रात बारह बजे से लागू भी कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन फैसलों पर कहा कि हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं। ये फैसले विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव ड़ालेंगे। वित्त मंत्री ने ट्वीट करके कहा कि दुनिया इस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रही है। विश्व कोरोना महामारी से उबर ही रहा था कि यूक्रेन युद्ध का संकट आ खड़़ा हुआ जिससे आपूर्ति „ाृंखला बाधित होने से कई चीजों की कमी हुई है। इसके बावजूद हम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछमहीनों में पेट्रोल–ड़़ीजल के दाम बढ़ने के अलावा रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़े हैं। इससे आम लोगों के बजट पर बुरा असर पड़़ रहा था। विपक्ष के अलावा तमाम जानकार लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। इससे पहले चार नवम्बर‚ २०२१ को भी पेट्रोल–ड़ीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करके सरकार ने आमजन को राहत दी थी‚ लेकिन मार्च‚ २०२२ के दूसरे पखवाड़े़ से इन उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया और इसके लिए रूस–यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी को जिम्मेदार बताया जा रहा था। बेशक‚ यह कारण ठोस है‚ लेकिन रिकॉर्ड़तोड़़ महंगाई के चलते जरूरी हो गया था कि आम जन को राहत दी जाए। अप्रैल में थोक महंगाई रिकॉर्ड़ १५.०८ फीसद थी‚ जबकि मई में खुदरा महंगाई ७.७९ फीसद रही। खुदरा महंगाई आठ साल और थोक महंगाई साल की उचाई पर आंकी गई। महंगाई में सबसे बड़़ा योगदान पेट्रोल–ड़ीजल के दामों का था। एक साल के भीतर ड़ीजल महंगा होने से मालभाड़़ा २० फीसद तक बढ़ जाने से महंगाई थामने के प्रयास नाकाफी साबित होने का अंदेशा पैदा हो गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी उत्पाद शुल्क घटाने की बात कही थी। अब राज्य सरकारों को भी चाहिए कि वे पेट्रोल–ड़ीजल पर वैट घटाकर उपभोक्ताओं की राहत में इजाफा करें। महंगाई का दंश इससे कम हो सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
क्वाड़ के साए में चीन की घेराबंदी होगी तेज

क्वाड़ के साए में चीन की घेराबंदी होगी तेज

छवि की चिंता तो भ्रम मात्र है………..

छवि की चिंता तो भ्रम मात्र है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend