भाजपा शासित मध्य प्रदेश में 65 वर्षीय बुजुर्ग को मुसलमान होने के शक में इतना पीटा गया कि उनकी सांस उखड़़ गई। आश्चर्य की बात है कि राहुल गांधी के विदेश में दिए बेतुके बयान पर तमतमाए भाजपा के नेता मध्य प्रदेश की नृशंस घटना पर आंख‚ कान और मुंह बंद किए हुए हैं। उनकी चुप्पी सालती है। निश्चित तौर पर राहुल का बयान निंदा और भर्त्सना के योग्य है। विदेश में देश की छवि खराब करने का यह बिल्कुल साफ–सुथरा मामला है। देश के लिए कुर्बानी देने वाली पार्टी और परिवार के ‘कुलदीपक’ का यह आचरण किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता है। मगर मध्य प्रदेश के नीमच में घटी घटना भी कम शर्मनाक नहीं है। ऐसी घटना से भी देश की छवि को धक्का लगता है। एक में चुप्पी और दूसरी घटना में जुबान से लानत–मलामत करना कहीं से भी स्वस्थ और ईमानदार राजनीति का उदाहरण नहीं है। दरअसल‚ राजनीति में अपने–अपने तरीके से स्टैंड़ लेने की यह परिपाटी वर्षों से जारी है‚ मगर हाल के वर्षों में सही को गलत और गलत को सही कहने का चलन ज्यादा मजबूती से स्थापित हुआ है। मध्य प्रदेश की घटना बताती है कि धर्म के नाम पर हमारी सोच कितनी कलुषित‚ सड़़ांध वाली और एकतरफा है। एक युवक का दूसरे धर्म को लेकर इस कदर गुस्सा और नफरत बताता है कि पार्टी के नाम पर भले देश भर में उसका बोलबाला बढ़ रहा हो‚ किंतु संवेदना के स्तर पर सोच कितनी संकीर्ण हो गई है। हां‚ पिटाई करने वाले उस शख्स परवरिश कैसी हुई है‚ यह भी महत्वपूर्ण सवाल है। क्या वाकई धर्म को लेकर देश के अधिकांश युवाओं की मानसिकता में खून–खराबा बढ़ा हैॽ क्या मुसलमान होना अब गुनाह हो चला हैॽ क्या ऐसा करके ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता हैॽ सिर्फ यह कह देने भर से किसी की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है‚ और जांच जारी है। ऐसी कई जांच देश भर में वर्षों से जारी हैं। क्या हुआ ऐसी जांच काॽ क्या किसी घटना में सजा नजीर बन सकीॽ क्या ऐसी वाहियात घटना आगे से नहीं होगी‚ ऐसा कोई वादा किया गयाॽ शायद नहीं। इसके उलट हो सकता है कि जब इस सिरफिरे शख्स को जमानत मिले तो पार्टी के नेता उसे सार्वजनिक तौर पर सम्मानित करें। चूंकि ऐसा ही अतीत में हो चुका है। लिहाजा‚ सजा और निलंबन की बात तो बेमानी ही कही जाएगी। हां‚ छवि की चिंता तो भ्रम मात्र है।
क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...






