ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमें धन दौलत नहीं, बस शिक्षा दे दीजिए………

UB India News by UB India News
May 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, नालंदा, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
हमें धन दौलत नहीं, बस शिक्षा दे दीजिए………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमें धन-दौलत नहीं, बस हमें शिक्षा दे दीजिए. ताकि हम आईएएस बनकर समाज सेवा कर सकें’ यह गुहार 11 साल के एक बच्चे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आमने-सामने होकर लगाई है. अपनी शिक्षा के प्रति चिंतित यह बच्चा नीमा कोला गांव का है, नाम है सोनू.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण विगहा पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी मंजू देवी की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गांव के स्कूल में जनता दरबार का आयोजन किया था. इसी दरबार में पहुंचा था नीमा कोला गांव का रहनेवाला सोनू. सोनू की गुहार वाला यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुआ है. जिसने भी सोनू की बात सुनी, सबने उसकी तारीफ की.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

विनम्रता और दृढ़ता ने मोहा सबका मन
नीमा कोला के सोनू ने भरी भीड़ में हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई. उसने मुख्यमंत्री के सामने पूरी विनम्रता और दृढ़ता से अपनी बात रखी. उसने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें धन दौलत नहीं, बस हमें शिक्षा दे दीजिए. ताकि हम आईएएस बनकर समाज सेवा कर सकें. बच्चे की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीडीसी को इस बच्चे का नामांकन कराकर पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

सोनू की माली हालत
सोनू के मुताबिक, उसके घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं कि वह महंगे स्कूल में पढ़ाई कर सके. सरकारी स्कूल के बारे में वह साफ शब्दों में कहता है कि वहां के शिक्षकों को कम ज्ञान है, न उन्हें अंग्रेजी ठीक आती है और न ही किसी विषय की पूरी जानकारी है. इसलिए वह सरकारी स्कूल में तो कतई पढ़ना नहीं चाहता. सोनू ने कैमरे के सामने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए वह खुद दूसरे बच्चों को पढ़ाता है. इससे हुई कमाई से ही वह अपनी किताबें खरीदता है. वह बताता है कि अपनी कमाई वह अपनी माई को सौंप देता है, लेकिन उसे शिकायत है कि उसके पिता उसकी मां से पैसे छीन लेते हैं और अपनी दारू में खर्च कर देते हैं.

ऐसे पहुंचा जनता दरबार तक
बता दें कि अपनी शिक्षा के लिए आतुर सोनू को जैसे ही मालूम हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गांव आए हुए हैं. वह आनन-फानन में भागता हुआ कल्याण विगहा गांव पहुंच गया. यहां लोगों से पूछताछ करते हुए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार तक पहुंचने में कामयाब रहा. उसने पूरी साफगोई के साथ पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई. उनके सामने हाथ जोड़े और विनती की कि उसकी शिक्षा का बंदोबस्त किया जाए. अब देखना होगा कि जो बच्चा अपनी पढ़ाई को लेकर इस कदर चिंतित है उसे भविष्य का कितना ख्याल रख पाती है बिहार सरकार.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
राज्यसभा चुनाव: राजद में छह सीटों पर दर्जन से अधिक दावेदार

राज्यसभा चुनाव: राजद में छह सीटों पर दर्जन से अधिक दावेदार

प्रधानमंत्री सदैव पूरी मजबूती से रखते हैं अपनी बातः आरसीपी

प्रधानमंत्री सदैव पूरी मजबूती से रखते हैं अपनी बातः आरसीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend