ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनाव: राजद में छह सीटों पर दर्जन से अधिक दावेदार

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, राजद
0
राज्यसभा चुनाव: राजद में छह सीटों पर दर्जन से अधिक दावेदार

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले महीने 10 जून को राज्यसभा की पांच सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और इसके पहले 30 मई को एक सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में गहमागहमी तेज हो गयी है. कुल छह सीटों में दो पर भाजपा, दो पर जदयू और दो सीटें राजद की झोली में जायेंगी. अगले कुछ दिनों में विधान परिषद की सात सीटें भी खाली हो रही हैं. सभी पार्टिंयां राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव को जोड़ कर ही उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम फैसला लेंगी. इसमें सामाजिक समीकरण प्रमुख आधार होगा. सबसे अधिक दुविधा भाजपा में दिख रही है. बोचहां उपचुनाव परिणाम से सहमी भाजपा राज्यसभा और विधान परिषद दोनों ही चुनावों में सवर्ण और अतिपिछड़ी जातियों को एकसाथ साध कर चलना चाहती है.

भाजपा के भीतर जहां इस बात पर मंथन तेज हो गया है कि राज्यसभा की दो सीटों में एक सीट पर अतिपिछड़ी जाति के उम्मीदवार उतारा जायेगा या फिर दोनों ही सीटें सवर्ण उम्मीदवारों से भरी जायेंगी. पार्टी की नजर विधान परिषद की सात सीटों पर भी है. इसमें कम- से- कम दो और अधिक- से -अधिक तीन सीटें भाजपा को मिल सकती हैं. एक सीट भाजपा की भी खाली हो रही है. भाजपा के सामने दो साल बाद 2024 में होने वाले लोकसभा और 2025 में विधानसभा के चुनावी समीकरण साधने की चुनौती है. ऐसे में पार्टी अतिपिछड़ी जातियों में वैसे चेहरों को मौका दे सकती है, जिस वर्ग का प्रतिनिधित्व अभी मौजूदा किसी सदन में नहीं है.

आम कार्यकर्ता को मिल सकता है मौका

जदयू में किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में इस बार मौका किसी आम कार्यकर्ता को मिलने वाला है. उम्मीदवार को लेकर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार कोई बड़े नाम पर विचार की गुंजाइश नहीं बन पा रही है. पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में जदयू के खाते में एक सीट आयेगी. इस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाया जायेगा, इसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं.

22 मई को पटना आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष

22 मई भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का पटना आगमन हो रहा है. बीएल संतोष की यात्रा पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर हो रही है. पर, माना जा रहा है संतोष के समक्ष भी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके पूर्व रविवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें एक जून से शुरू होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी.

राजद में मीसा भारती के अलावा शरद यादव के नाम की चर्चा

राजद की दो सीटों में एक पर लालू-राबड़ी की पुत्री और मौजूदा सांसद मीसा भरती के नाम प्रमुख हैं. मीसा भरती को दोबारा राज्यसभा भेजे जाने के पीछे लालू प्रसाद को दिल्ली में रहने का एक आधिकारिक ठिकाना भी प्रमुख कारण हो सकता है. दूसरी सीट के लिए कई नामों में एक नाम शरद यादव की भी चर्चा में है. शरद यादव ने हाल ही में अपनी पार्टी का राजद में विलय किया है. वैसे दबी जुबां में किसी बड़े नाम को अंतिम समय में उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
प्रधानमंत्री सदैव पूरी मजबूती से रखते हैं अपनी बातः आरसीपी

प्रधानमंत्री सदैव पूरी मजबूती से रखते हैं अपनी बातः आरसीपी

बीपीएससी मामले में हो सीबीआई जांचः पप्पू

बीपीएससी मामले में हो सीबीआई जांचः पप्पू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend