ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, राष्ट्रीय
0
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबद की जांच की गई। साथ ही छत, ग्राउंड फ्लोर की ​वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। जहां नमाज पढ़ी जाती है, उस जगह का भी सर्वे का काम किया गया। मस्जिद के उत्तरी पश्चिमी दीवार की भी वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा भी सर्वे खत्म होने से पहले सर्वे वाली जगह पर पहुंचे।

मस्जिद में बुलाए गए सफाई कर्मचारी

तहखानों के खंभों और दरवाजों की माप ली गई। दीवारों की मोटाई भी मापी गई। खंभों से धूल हटाकर आकृतियों की ​वीडियोग्राफी की गई। सर्वे का काम पूरा होने के बाद 10 सफाई कर्मचारियों को मस्जिद के अंदर बुलाया गया। पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश बयान दिया कि सर्वे का काम अच्छे तरीके से हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आने वालों को सर्वे के कारण कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था की गई। रविवार को भी सर्वे कार्य के दौरान असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

पहले दिन 4 घंटे चला था सर्वे का काम

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को पहले दिन के सर्वे का काम हुआ था। पहले दिन सुबह 8 बजे से 4 घंटे तक सर्वे का काम चला। पहले दिन सर्वे का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो गया था। सर्वे के दौरान दोनों तहखानों वीडियोग्राफी की गई थी। इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया था कि सर्वे के दौरान हमारी उम्मीदों के मुताबिक साक्ष्य मिले हैं। हालांकि वकीलों ने कहा था कि मामला गोपनीय है, जो कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

कोर्ट ने 17 मई तक ​सर्वे रिपोर्ट पेश करने के दिए हैं आदेश

कोर्ट ने आदेश दिया था कि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे। वहीं कोर्ट ने विशाल सिंह और अजय सिंह को सहायक कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। कोर्ट ने पूरी सर्वे रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम के करीब स्थित है और स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति मांगने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है ।

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर क्या है हालिया विवाद?

ज्ञानवापी मस्जिद  ताजा विवाद, पुराने विवाद से कुछ अलग है। ताजा विवाद मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी और अन्य देवी-देवताओं की रोज पूजा के अधिकार की मांग के बाद खड़ा हुआ है। ये मूर्तियां ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हैं। इस विवाद की शुरुआत 18 अगस्त 2021 को हुई थी, जब 5 महिलाओं ने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजन और दर्शन की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल पहले इस परिसर में साल में केवल 2 बार परंपरा के मुताबिक पूजा की जाती थी, लेकिन फिर इन महिलाओं ने मांग की, कि अन्य देवी देवताओं की पूजा में बाधा नहीं आनी चाहिए। जब ये अपील कोर्ट के सामने आई तो उसने मस्जिद परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

Next Post
दिल्ली का मुंडका अग्निकांड : एक ऐसा हादसा जिसे टाला जा सकता था

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड : एक ऐसा हादसा जिसे टाला जा सकता था

बढ़ते तापमान पर डराने वाली रिपोर्ट: अब भी नहीं चेते तो पछताएंगे

बढ़ते तापमान पर डराने वाली रिपोर्ट: अब भी नहीं चेते तो पछताएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend