ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में नस्लीय हमला, सिक्योरिटी गार्ड समेत 10 की मौत, 3 लोग घायल

UB India News by UB India News
May 16, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में नस्लीय हमला, सिक्योरिटी गार्ड समेत 10 की मौत, 3 लोग घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के बफैलो शहर में एक सुपरमार्केट में गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक हमले के बाद संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है, जिसकी जांच “नस्लवाद से प्रेरित घृणा अपराध” के रूप में की जा रही है. बफैलो के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने बताया कि जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत थे. घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है.

जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में हुई गोलीबारी
बफेलो पुलिस के मुताबिक, टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई। हमलावर की पहचान 18 साल के पेटन एस गेंड्रोन के तौर पर हुई है। वह हमले के लिए मिलिट्री स्टाइल गियर्स के साथ सुपरमार्केट में घुसा था। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखा था। हमलावर ने अपने हेलमेट पर लगे कैमरे से हमले की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। हालांकि, उसके फुटेज फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बफैलो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. हमलावर की शिनाख्त 18 वर्षीय पेटन एस गेंड्रोन के रूप में हुई है. वह हमले के लिए मिलिट्री स्टाइल में सुपर मार्केट में घुसा था. उसने बुलेट प्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी. बताया जा रहा है कि हमलावर हमले की लाइव स्ट्रीम कर रहा था। इसके लिए वह बाकायदा कैमरा लगा हेलमेट हपन कर पहुंचा था. बफैलो शहर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी गेंड्रोन ने शुरुआत में दुकान के बाहर 4 लोगों को गोली मारी, जिनमें से 3 की मौत हो गई है. इसके बाद वह स्टोर में घुसने की कोशिश की. इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर पर कई राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से हमलावर बच गया. इसके बाद उसने  सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी. गौरतलब है कि जिससे इलाके में ये घटना हुई है, वह एक अश्वेत बहुल इलाका है.

हमलावर ने खुद ही किया सरेंडर

हमले के दौरान सुपर मार्केट में मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक हमलावर की आयु तकरीबन 18- 20 साल थी. वह एक श्वेत था और उसने सेना जैसी वर्दी और काला हेलमेट पहना हुआ था. गोलीबारी के बाद वह अपनी ठुड्डी के सहारे बंदूक लगाकर खड़ा हो गया, जहां बफैलो पुलिस के दो जवानों ने उससे बात की. इसके बाद उसने राइफल फेंक कर सरेंडर कर दिया.

श्वेत हमलावर ने काला हेलमेट पहन रखा था
हमले के दौरान सुपर मार्केट में मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावर की उम्र करीब 18- 20 साल रही होगी। वह एक श्वेत था और उसने मिलिट्री स्टाइल के कपड़े और काला हेलमेट पहना हुआ था। गोलीबारी के बाद वह अपनी ठुड्डी के सहारे बंदूक लगाकर खड़ा था। बफेलो पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने उससे बात की और उसने राइफल फेंक कर सरेंडर कर दिया।

पार्किंग से निकल रहे लोगों पर हमला किया
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदूकधारी सुपरमार्केट के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करता है। उसके बगल वाली सीट पर राइफल रखा हुआ है। उसने पार्किंग से निकल रहे लोगों पर हमला कर दिया।

गोली लगने के बावजूद सुरक्षित रहा हमलावर
बफेलो शहर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, गेंड्रोन ने शुरुआत में स्टोर के बाहर 4 लोगों को गोली मारी, जिनमें से 3 की मौत हो गई। स्टोर के अंदर एक सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर पर कई गोलियां चलाईं लेकिन बुलेट प्रूफ की वजह से हमलावर बच गया और उसने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड एक रिटायर पुलिसकर्मी था।

घटना की जांच FBI को सौंपी गई
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) शनिवार शाम से ही आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऑफिसर्स को शक है कि यह शूटिंग नस्लीय तौर पर उकसावे से प्रेरित थी। FBI के बफेलो फील्ड ऑफिस के इनचार्ज स्टीफन बेलोंगिया ने कहा – हम इस घटना की जांच हेट क्राइम और नस्लीय उकसावे से प्रेरित चरमपंथ के मामले के तौर कर रहे हैं।

टॉप्स फ्रेंचाइजी ने कहा- हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्थानीय अधिकारियों को मदद की पेशकश की है। होचुल ने कहा है कि वह बफेलो में हुए गोलीबारी की घटना की निगरानी कर रही हैं। वहीं, टॉप्स फ्रेंचाइजी ने भी घटना पर दुख जताया है। टॉप्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कैसे पहुंचे इस मुकाम तक

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कैसे पहुंचे इस मुकाम तक

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend