ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली एम्स से डि़स्चार्ज हुए राजद सुप्रीमो लालू ,अगले सप्ताह आ सकते पटना

UB India News by UB India News
May 5, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद, स्वास्थ
0
दिल्ली एम्स से डि़स्चार्ज हुए राजद सुप्रीमो लालू ,अगले सप्ताह आ सकते पटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है। श्री यादव ने अखिल दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा राजद का जदयू के साथ गठबंधन करने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। राजद अध्यक्ष ने संकेत दिया कि वह एक सप्ताह बाद पटना आ सकते हैं।

चारा घोटाला मामले में रांची हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली एम्स से भी डिस्चार्ज हो गये हैं। इस संबंध में लालू यादव की बडी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने बताया कि बुधवार को ५ बजे लालू यादव एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गये हैं। इसके बाद वे मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार‚ २२ अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में बेल दिया था। वह इस मामले में जेल में थे‚ लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। फरवरी में डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। एक–दो दिन जेल में रहने के बाद अस्वस्थता के कारण उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती किया गया था। उनकी बिगडते स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। लालू यादव चारा घोटाले के पांच मामले में दोषी पाये गये हैं। इन सभी मामलों उन्हें अधिकतम सजा सात साल की सुनाई गयी थी। लालू यादव पहली बार १९९७ में जेल गये थे। इसके बाद २००७‚ २०१३‚ २०१८ में जेल जा चुके थे। इसके बाद वे जामनत पर थे। फिर फरवरी २०२२ में चारा घोटाले के सबसे बडे डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल की सजा के दौरान जेल गये थे‚ लेकिन वे स्वास्थ्य वजहों से एम्स में भर्ती थे। इस मामले में २२ अप्रैल को रांची हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रांची की सीबीआई कोर्ट ने रिहा कर दिया। जेल की सजा के दौरान बीमार लालू यादव दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया कि वे सीधे हमारे घर आ गये हैं। इससे पहले भी वे डॉक्टरों की निगरानी में मीसा भारती के आवास पर रह चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के डिस्चार्ज होने की खबर से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड गयी है। अब लोग उनके पटना लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
फिनटेक ने वित्तीय लेनदेन को बहुत ही सुगम एवं सस्ता बना दिया

फिनटेक ने वित्तीय लेनदेन को बहुत ही सुगम एवं सस्ता बना दिया

आज जेल से रिहा होंगे विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा , कही जमानत न बन जाय आफत

आज जेल से रिहा होंगे विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा , कही जमानत न बन जाय आफत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend