ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्यों तेज हुई बिहार में सियासी हलचल?

UB India News by UB India News
May 2, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री, लोजपा
0
क्यों तेज हुई बिहार में सियासी हलचल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार और लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का 35 सेकेंड का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नई बहस शुरु हो गई है. वीडियो देखने के बाद बिहार राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बिहार में एक नई राजनीतिक गठबंधन के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन, गठबंधन का स्वरुप क्या होगा, इसको लेकर अभी इंतजार करना होगा.

दरअसल, यह वीडियो शुक्रवार का है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान आमने सामने हुए. इससे पहले राजद की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में दोनों आमने सामने हुए थे. जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार ने खुद चिराग पासवान को इशारा किया और उनको अपने पास बुलाया. चिराग पासवान भी नीतीश कुमार के बुलाने पर उनके पास गए और उनका पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. बताते चलें कि मुख्यमंत्री के बगल में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बैठे थे.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

जीतन राम मांझी के इफ्तार पार्टी में जब नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को इशारे से अपने पास बुलाया…एक बार में नही देखे तो तीन बार इशारा किये …।

ई हो का रहा है ☺️ pic.twitter.com/YevLl4fS52

— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) April 30, 2022

चिराग पासवान काफी दूर थे. फिर भी सीएम उनको इशारा करके अपने पास बुलाया. हालांकि चिराग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इशारा किया तो वे देख नहीं पाए. नीतीश कुमार ने पास में खड़े हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान को बोलकर चिराग को दिखाने के लिए इशारा किया. दानिश रिजवान ने चिराग पासवान के पास जाकर बताया कि मुख्यमंत्री याद कर रहे हैं.

इसके बाद जाकर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री की ओर देखा और उठकर गए और उनका पैर छूकर आर्शीवाद लिया. दोनों की इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई.आरजेडी के इफ्तार पर भी चिराग ने पैर छूकर लिया था आशीर्वाद बताते चलें कि राबड़ी आवास पर 22 अप्रैल को आयोजित इफ्तार पार्टी में भी चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. दोनों के बीच काफी देर तक हंसी मजाक भी हुए थे.

बिहार में हो रहे इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूते देखे गए. पीठ पीछे नीतीश कुमार का विरोध और सामने मिलने पर पैर छूना… इस मसले पर जब चिराग पासवान से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने पूरी तस्वीर साफ कर दी.

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जमुई सांसद ने कहा कि वो नीतीश कुमार का आदर करते हैं साथ ही उनकी और नीतीश कुमार की व्यक्तिगत कोई दुश्मनी नहीं है. भले चिराग पासवान उनकी नीतियों का विरोध करते हों. चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान कई सालों तक साथ काम किए हैं. दोनों ने साथ मिलकर सरकार चलाया है, जिस कारण व्यक्तिगत तौर पर वो नीतीश कुमार का आदर करते हैं.

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं में से एक सात निश्चय योजना आज तक सफल नहीं हो पाई है जिसका वह हमेशा से विरोध करते रहेंगे. जमुई सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उम्र में, तजुर्बे में और काम करने में उनसे बड़े हैं और जिनका उन्हें सम्मान हमेशा मिलते रहेगा. पत्रकारों द्वारा ये पूछे जाने की भविष्य में कभी नीतीश कुमार के साथ आ सकते हैं, पर चिराग ने कहा ऐसा कभी नहीं होगा.

राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के द्वारा 9 पत्रकारों के ऊपर मानहानि के दावे पर जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा यह उनका व्यक्तिगत फैसला है लेकिन यह सरासर गलत है और वह इस बात का समर्थन नहीं करते. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ है और इस तरह के उठाए गए कदम का वह विरोध करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
71 वर्ष के हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, विकास दिवस के रुप में मनाया जा रहा सीएम का बर्थडे

भाजपा विरोधी मत से नीतीश बनेंगे राष्ट्रपति!

यूक्रेन में मच रही तबाही रूस की रणनीति का हिस्सा है या पुतिन का अहंकार?

हिटलर के रास्ते पर पुतिन.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend