ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजा, मांगे 50 करोड़ रुपये

UB India News by UB India News
April 30, 2022
in Lokshbha2024, पटना, मीडिया, राजद
0
तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजा, मांगे 50 करोड़ रुपये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को बिहार के कई पत्रकारों को कानूनी नोटिस भेजते हुए उन पर तथ्यों को ‘‘तोड़ मरोड़कर’’ पेश करने का आरोप लगाया तथा उनसे 50 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। राजद नेता ने पत्रकारों को भेजे मानहानि के नोटिस को ट्वीटर पर साझा किया है। नोटिस में नामजद पत्रकारों में कई निजी समाचार चैनलों, एक निजी समाचार एजेंसी और ऑनलाइन पोर्टल के स्थानीय रिपोर्टर शामिल हैं।

पत्रकारों को मैंने मानहानि का क़ानूनी नोटिस भेजा pic.twitter.com/1inolfMjHn

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 29, 2022

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

9 पत्रकारों को कानूनी नोटिस-

पत्रकारों का स्टिंग करने के बाद अब तेज प्रताप ने एक साथ 9 पत्रकारों के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि पत्रकारों को मैंने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा। तेज प्रताप की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवल किशोर झा ने यह नोटिस तैयार किया है। इस नोटिस में नामांकित सभी नौ पत्रकार अलग-अलग चैनलों और वेबसाइटों के लिए काम करते हैं।

तेज प्रताप के निशाने पर राष्ट्रीय चैनल के भी पत्रकार
तेज प्रताप की नोटिस में डिजिटल मीडिया के जर्नलिस्ट प्रशांत राय, आलोक, राष्ट्रीय चैनल से जुड़े सुजीत कुमार, न्यूज एजेंसी के मुकेश, डिजिटल मीडिया से जुड़े गणेश, राष्ट्रीय चैनल के प्रकाश कुमार, राष्ट्रीय चैनल से ही जुड़े प्रकाश कुमार और बिहार के बड़े पत्रकारों में शुमार कन्हैया भेलारी का नाम है। तेज प्रताप ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी भी साझा की।

सुप्रीम कोर्ट के वकील से भेजवाया लीगल नोटिस
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवल किशोर झा ने मीडिया से बातचीत में लीगल नोटिस भेजने की पुष्टि की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के बाद से ही तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। इन पर पार्टी के एक युवा नेता रामराज यादव ने पिटाई करने का आरोप लगाया। कैमरे पर उन्होंने बयान भी दिया। इसके बाद तेज प्रताप ने पार्टी से इस्तीफा देने से लेकर अपने पिता लालू यादव से मिलने तक की बात कही। फिर राबड़ी आवास में शिफ्ट हो गए। इसके बाद पटना के एक यूट्यूबर का उन्होंने ‘ऑपरेशन’ कर डाला। साथ ही उस पर लालू परिवार को बदनाम करने का आरोप भी लगाया।

तेज प्रताप ने किया था ‘स्टिंग’-

गौरतलब है कि दो दिन पहले अपने आवास पर तेज प्रताप ने एक पत्रकार का स्टिंग करने का दावा किया था। तेज प्रताप यादव ने इसका यूट्यूब पर वीडियो भी जारी किया था। उन्होंने पत्रकार पर खुद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं तेज ने कहा था कि पूर्व सीएम और ‘हम’ पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के आवास पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

तेज प्रताप यादव ने @ActivistVed समेत 9 पत्रकारों को भेजा मानहानि का क़ानूनी नोटिस@TejYadav14 pic.twitter.com/rtRxKgh5WU

— Pramod Yadav (@Reallypramod) April 29, 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें सेनाध्यक्ष, कोर ऑफ इंजीनियर्स को पहला मौका

जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें सेनाध्यक्ष, कोर ऑफ इंजीनियर्स को पहला मौका

ED की कार्रवाई, चाइनीज कंपनी Xiaomi की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ED की कार्रवाई, चाइनीज कंपनी Xiaomi की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend