ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें सेनाध्यक्ष, कोर ऑफ इंजीनियर्स को पहला मौका

UB India News by UB India News
May 1, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, सेना
0
जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें सेनाध्यक्ष, कोर ऑफ इंजीनियर्स को पहला मौका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनरल मनोज पांडेय (General Manoj Pandey) ने शनिवार को थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) से थल सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. वह आजाद भारत के 29 वें सेना प्रमुख बने हैं. खास बात ये है कि वह कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें यह अवसर मिला है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को लेकर पहले ही सहमति दे दी थी. रक्षा मंत्रालय ने पिछले सोमवार को कहा था सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया गया है.

General Manoj Pande, PVSM, AVSM, VSM, ADC takes over as the 29th #COAS of #IndianArmy from General MM Naravane.

जनरल मनोज पांडे, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, ऐड डि कैंप ने जनरल एम एम नरवणे से #भारतीयसेना के 29वें #सेनाध्यक्ष का पदभार संभाला। pic.twitter.com/Mphsz1pvrP

— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) April 30, 2022

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को 39 वर्षों का  है अनुभव
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं, जिनकी बतौर भारतीय सेना के चीफ के तौर पर नियुक्ति होने वाली है. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे PVSM (Param Vishisht Seva Medal), AVSM (Ati Vishisht Seva Medal), VSM (Vishisht Seva Medal) और नेशनल डिफेंस एकेडमी के एलुम्नाई रहे हैं. लेफ्टिनेंट जनरल पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर में 1982 में कमीशंड हुए थे. मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे. उनके पास 39 वर्षों का अनुभव है. मनोज पांडे ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली. पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं.

रक्षा मंत्री ने जनरल एम एम नरवणे के काम को सराहा
सेवानिवृत्ति से पहले थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. जनरल एम एम नरवणे से मिलने के बाद रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. रक्षा मंत्री ने लिखा कि 42 साल देश की सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो रहे थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे से शानदार मुलाकात। एक सैन्य नेता के रूप में उनके योगदान ने भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत किया है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी सफलता की कामना करता हूं.

इससे पहले थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी पत्नी वीना नरवणे के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद से मुलाकात की. गौरतलब है कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को देश का अगला सीडीएस बनाए जाने की संभावना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
ED की कार्रवाई, चाइनीज कंपनी Xiaomi की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ED की कार्रवाई, चाइनीज कंपनी Xiaomi की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Ifetch ball launcher Guide

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend