ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार म्यूजियम में बाल, महिला और बिहार दिवस पर फ्री एंट्री, सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश

UB India News by UB India News
April 27, 2022
in कला, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार म्यूजियम में बाल, महिला और बिहार दिवस पर फ्री एंट्री, सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश

OLD PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रत्येक वर्ष सात अगस्त को बिहार म्यूजियम का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इस दिन राज्य के बच्चे और बच्चियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर म्यूजियम का भ्रमण कराया जायेगा. महिला दिवस पर महिलाओं, बाल दिवस पर बच्चों और बिहार दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को बिहार म्यूजियम में निःशुल्क भ्रमण का मौका मिलेगा. ये निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार संग्रहालय समिति के नवगठित शासी निकाय की पहली बैठक में लिये गये. 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर भी बिहार म्यूजियम में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था का निर्देश दिया.

हर साल सात अगस्त को मनेगा बिहार म्यूजियम का स्थापना दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है, जहां प्रतिदिन अनेक लोग आते हैं. इसका प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से करते रहें. बिहार म्यूजियम की डिजाइन अंतरराष्ट्रीय टीम ने की है. यह अद्भुत और विशिष्ट है. इसका मेंटेनेंस अति महत्वपूर्ण है, इस पर विशेष ध्यान दें. बिहार म्यूजियम में लगायी गयी कलाकृतियों व मूर्तियों के ऐतिहासिक तथ्यों को बड़े शब्दों में और सहज ढंग से हिंदी और अंग्रेजी में प्रदर्शित किया जाये, ताकि लोगों को उसके संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सके.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

इस दिन इनकी फ्री एंट्री
बाल दिवस : बच्चे

महिला दिवस : महिलाएं

बिहार दिवस : सीनियर सिटीजन

पटना म्यूजियम का भी हो रहा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना म्यूजियम का भी विस्तार किया जा रहा है. पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में कनेक्ट किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले लोग दोनों संग्रहालयों का एक साथ भ्रमण कर सकें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
तेज प्रताप का मामला अब लालू प्रसाद के जिम्मे ,30 अप्रैल को आ सकते हैं पटना

तेज प्रताप का मामला अब लालू प्रसाद के जिम्मे ,30 अप्रैल को आ सकते हैं पटना

समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध

समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend