ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया :अमित शाह

UB India News by UB India News
April 25, 2022
in खास खबर, भाजपा, भोजपुर
0
इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया :अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को बिहार के भोजपुर (Bhojpur) जिले पहुंचे हैं. जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में तलवार देकर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह (Veer Kunwar Singh) के परिवार को सम्मानित किया, उन्होंने परिवार के वरिष्ठ लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया.

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि वीर कुंवर सिंह की धरती के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं. चिलचिलाती धूप में लाखों लोग यहां उपस्थित हैं, उन सभी को मेरा नमन है. गृह मंत्री ने कहा कि जब मैं 7-8 साल का था, मेरे बाबूजी ने इतिहास पढ़ाने के लिए शिक्षक रखा था. उन्होंने मुझे वीर कुंवर सिंह की कहानियां सुनाई तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह वो अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने विजय झंडा फहराया. उन्होंने जगदीशपुर से अयोध्या तक अंग्रेजों के होश उड़ाए थे.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ ऐसी तस्वीर पहली बार देखी गयी है. जिसने बलिदान दिया उनके बारे में युवा पीढ़ी को बताना जरूरी है. वीर कुंवर सिंह को जो इज्जत इतिहासकारों ने नहीं दिया, आज वो इज्जत बिहार के लोगों ने तिरंगे के साथ दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन मे पहले कभी नहीं देखा है. वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देने इतने लोग आए हैं जो कि अद्भुत है.

अमित शाह ने मंच से भोजपुर में वीर कुंवर सिंह के नाम पर भव्य किला बनाने की घोषणा की. साथ ही आरा में वीर कुंवर सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी. ऐसे वीर सपूतों क सम्मान में कोई कमी नहीं होगी. स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का स्मारक बनाया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारे सामने यह लक्ष्य रखा है. अमर शहीदों को ऐसे जीवित करें कि सदियों तक वो जिंदा रहें.

इस दौरान अमित शाह ने वशिष्ठ नारायण सिंह को भी याद किया. उन्होंने कहा कि बिहार में भोजपुर की धरती पर आज नया इतिहास बना है. विजयोत्सव में एक साथ 77,900 तिरंगा फहराया गया है. बिहार ने पाकिस्तान के 57 हजार झंडा फहराने के रिकॉर्ड को तोड़ा है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने यह आंकड़ा दर्ज किया है.

बता दें कि बीजेपी शनिवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर महोत्सव मना रही है. विजयोत्सव समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री रोहतास जिले के नारायण मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे. अमित शाह शनिवार की ही शाम दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक

फिलहाल कोई पद खाली नहीं है: जगदानंद सिंह

यह तो समारोह के आयोजकों से पूछा जाना चाहिए…………

यह तो समारोह के आयोजकों से पूछा जाना चाहिए............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend