ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल बिहार में टूटेगा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर लहरेगा एक लाख से अधिक तिरंगा

भाजपा नेताओं का दावा है कि करीब 57 हजार पाकिस्तानी झंडा एक साथ लहराने का वर्ष 2014 का विश्व रिकॉर्ड आठ साल बाद एक लाख से अधिक हिंदुस्तानी झंडे के लहराने से टूटेगा. इस समारोह को रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 1400 वोलेंटियरों की टीम जगदीशपुर में कैंप कर रही है.

UB India News by UB India News
April 22, 2022
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा, भोजपुर
0
कल बिहार में टूटेगा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर लहरेगा एक लाख से अधिक तिरंगा

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना. भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान पर 23 अप्रैल को होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में झंडा लेकर हाथ में लहराने का विश्व रिकॉर्ड बनेगा. भाजपा नेताओं का दावा है कि करीब 57 हजार पाकिस्तानी झंडा एक साथ लहराने का वर्ष 2014 का विश्व रिकॉर्ड आठ साल बाद एक लाख से अधिक हिंदुस्तानी झंडे के लहराने से टूटेगा. इस ऐतिहासिक क्षण को दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंच चुकी है.

एक साथ झंडा लहराने का विश्व रिकॉर्ड वर्तमान में पाकिस्तान के नाम है. एक मार्च, 2014 को पंजाब यूथ फेस्टिवल के मौके पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित लाहौर नेशनल हॉकी स्टेडियम में एक साथ 56,618 झंडे लहराये गये थे, जो कि विश्व रिकॉर्ड है. जगदीशपुर में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए डेढ़ लाख से अधिक तिरंगे की व्यवस्था कर रखी गयी है.

असम से आये तिरंगा व स्थानीय बांस से तैयार हुए झंडे

मंच पर सिर्फ तिरंगा दिखेगा. दोपहर 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उपस्थित सभी लोग राष्ट्रगान गायेंगे. साथ ही एक साथ तिरंगा लहराया जायेगा. वीर कुंवर सिंह की पहचान के तौर पर आरा में प्रवेश करते हुए 21 फुट की एक कांसे की तलवार भी प्रतीक के तौर पर लगायी गयी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि तिरंगा महोत्सव के लिए तिरंगा असम से लाये गये हैं. स्थानीय बांस से झंडाें को तैयार किया गया है.

1.50 लाख से अधिक लोगों को गेट पर मिलेगा तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे इस समारोह को रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 1400 वोलेंटियरों की टीम जगदीशपुर में कैंप कर रही है. व्यवस्था इस तरह हो रही है कि मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का डेटा रिकॉर्ड हो जाये. इसके लिए 50 एंट्री गेट तैयार किये गये हैं. हर गेट पर आयोजन समिति और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि प्रवेश करने वाले व्यक्ति को तिरंगा झंडा के साथ एक बैंड प्रदान करेंगे. हर गेट से करीब तीन हजार व्यक्तियों का प्रवेश सुनिश्चित होगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
आप लोग सिर्फ मेरी बात सुनिएगा या डीआरसीसी जाइएगा भी…………

आप लोग सिर्फ मेरी बात सुनिएगा या डीआरसीसी जाइएगा भी............

‘NDA घटक दलों में तालमेल की कमी, समय रहते पार्टी में होनी चाहिए समीक्षा’

'NDA घटक दलों में तालमेल की कमी, समय रहते पार्टी में होनी चाहिए समीक्षा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend