ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप लोग सिर्फ मेरी बात सुनिएगा या डीआरसीसी जाइएगा भी…………

UB India News by UB India News
April 22, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
आप लोग सिर्फ मेरी बात सुनिएगा या डीआरसीसी जाइएगा भी…………

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सभी अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी डीएम से कहा कि वे कानून-व्यवस्था देखने के लिए कभी-कभी रात में भी निरीक्षण करें. इसका दूरगामी असर होगा. सिविल सेवा दिवस पर अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को जिला प्रबंधन परामर्श केंद्रों (डीआरसीसी) में जाकर वहां आम लोगों के लिए होने वाले कामकाज को लेकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का हाथ उठाकर संकल्प दिलाया. सभागार में बैठे कई जिलों के डीएम को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग सिर्फ मेरी बात सुनिएगा या डीआरसीसी जाइएगा भी. सभी डीआरसीसी में डीएम के बैठने की भी व्यवस्था की गयी है.

सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जिस सुविधा की आवश्यकता होगी, उनके प्रस्ताव पर सरकार निर्णय लेगी. यह समारोह सामान्य प्रशासन विभाग एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने आयोजित किया था. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आइएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. समारोह को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने भी संबोधित किया.

सर्वे सेटलमेंट में तेजी लाने का निर्देश

सीएम ने जमीन विवाद खत्म करने के लिए सर्वे सेटलमेंट में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि इससे भूमि विवाद खत्म होगा. उन्होंने सात निश्चय के कार्यों का मेंटेनेंस व निरीक्षण करने का डीएम सहित अफसरों को निर्देश दिया. कहा कि हर घर नल का जल राज्य सरकार की उपलब्धि है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
‘NDA घटक दलों में तालमेल की कमी, समय रहते पार्टी में होनी चाहिए समीक्षा’

'NDA घटक दलों में तालमेल की कमी, समय रहते पार्टी में होनी चाहिए समीक्षा'

तेजस्वी के यहाँ इफ्तार पार्टी का आयोजन , अमित शाह , नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित

तेजस्वी के यहाँ इफ्तार पार्टी का आयोजन , अमित शाह , नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend