ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी के इफ्तार की दावत में दिखेगा हालिया जीत का जश्‍न

UB India News by UB India News
April 21, 2022
in पटना, राजद
0
तेजस्वी के इफ्तार की दावत में दिखेगा हालिया जीत का जश्‍न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मकर संक्रांति और इफ्तार के नाम पर भी राजनीतिक प्रदर्शन की परंपरा रही है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की इफ्तार पार्टी काफी चर्चित रही है, किंतु पिछले करीब पांच वर्षों से लालू की जेल यात्रा के बाद से राजद ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। बाद में कोरोना संक्रमण के चलते अन्य दलों ने भी दूरी बना ली थी। अब फिर शुरू हुआ है तो तामझाम का अंदाज भी वैसा ही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावत के बाद हफ्ते भर के भीतर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी 22 अप्रैल को इफ्तार की दावत रखी है।

बोचहां जीत का भी दिखेगा जश्‍न
आयोजन बड़ा है इसलिए तैयारी भी बड़ी है। मंशा है कि दावत के बहाने ही बोचहां एवं विधान परिषद के चुनाव में राजद को मिली जीत के जश्न का भी प्रदर्शन हो जाए। इसलिए प्रदेश के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के साथ अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। राजद के प्रदेश महासचिव विनोद यादव का दावा है कि राज्य भर से 15 हजार से ज्यादा लोग आने वाले हैैं। पांच दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी में राजद, कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था। राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे एवं कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान पहुंचे भी थे। माना जा रहा है कि तेजस्वी भी नीतीश कुमार को आमंत्रित कर सकते हैैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

राबड़ी आवास में चार पंडाल तैयार
सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास में इफ्तार पार्टी की तैयारियां तेज हैैं। अलग-अलग दस कमेटियां बनाकर सबकी जिम्मेवारियां तय कर दी गई हैैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक एवं तनवीर हसन ने बुधवार को इसकी समीक्षा की। परिसर में बनाए जा रहे सभी चार पंडालों का निरीक्षण किया। सांसदों-विधायकों एवं राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए वीवीआइपी पंडाल बनाया गया है। मीडिया के लिए अलग व्यवस्था है।

तेजस्‍वी का बड़ा हमला, बोले-बिहार की इस सरकार ने बर्बाद किया दो पीढ़‍ियों का वर्तमान और भविष्‍य
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार को सभी पैमाने पर फिसड्डी बताते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि 17 वर्षों के शासन में उन्होंने कुछ नहीं किया। तेजस्वी ने दिल की बात में लिखा कि यह जानकर हैरानी होती है कि नीति आयोग एवं अन्य संस्थाओं की रिपोर्ट एवं सूचकांकों में बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और विधि व्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों में बिहार देश का सबसे फिसड्डी राज्य है।

सांप्रदायिक और जातीय आग लगाने में जुटे हैं ये लोग
तेजस्वी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को राज्य के उत्थान, समृद्धि, शांति एवं विकास के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन इसके उलट ये लोग सांप्रदायिक और जातीय आग लगाने के काम में लगे हैं, ताकि लोग एक दूसरे से नफरत करें। बदले की आग में सुलगते रहें तथा किसी का ध्यान सरकार की नाकामी की ओर न जाए। लोग बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, अपराध, किसानों-युवाओं की अनदेखी जैसे मुद्दों पर सवाल नहीं पूछें और सरकार के लोग समाज में अपनी सियासी रोटी सेंकते रहें। जाहिर है, बिहारवासियों को ही स्वयं अपना भला-बुरा सोचना होगा।

हक के लिए सरकार से करना चाहिए सवाल
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के युवाओं अपने हक के लिए सरकार से निरंतर सवाल करते रहना चाहिए, क्योंकि इस सरकार ने दो पीढ़‍ियों के वर्तमान एवं भविष्य को बर्बाद किया है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि हम युवाओं के भविष्य के लिए बिहार से भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन, अशिक्षा और बेरोजगारी को हटा कर ही रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

बिहार विधान परिषद में नीरज कुमार ,रीना यादव सचेतक तो दिलीप जायसवाल बने उपसचेतक

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को कोई अन्य काम नहीं सौंपे

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को कोई अन्य काम नहीं सौंपे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend