ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता मालिक है जनता जिस को वोट दें, उपचुनाव में हार कोई खास नही नहीं

UB India News by UB India News
April 19, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
जनता मालिक है जनता जिस को वोट दें, उपचुनाव में हार कोई खास नही नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के बोचहां उपचुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को करारा झटका लगा है. बड़े अंतर (36 हजार मतों से) से बीजेपी प्रत्याशी की हार हो गई और राजद जीत गया. अब इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बोचहां उपचुनाव में हार की वास्तविक वजह क्या रही, पूरे मामले पर क्या हुआ इसकी जानकारी हमें नहीं है . भारतीय जनता पार्टी से इस मामले पर भी बातचीत नहीं हुई है. जनता मालिक है जनता जिस को वोट दें. उपचुनाव में हार कोई खास नही नहीं. इसके पहले दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए कैंडिडेट की जीत हुई थी. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने देश भर में अजान और लाउडस्पीकर विवाद के बीच रामनवमी व हनुमान जयंती शोभा यात्रा के बाद बिगड़े सांप्रदायिक माहौल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

अजान में लाउस्पीकर व सांप्रदायिक सौहार्द पर सीएम नीतीश ने कहा कि हमारे यहां इस तरह की कोई बात नहीं. इस मामले में पूरे तौर पर एक्टिव रहते हैं. कहीं कोई विवाद नहीं है. सीएम ने कहा कि बिहार में जब से काम करने का मौका मिला है दो समुदाय के लोगों में विवाद को खत्म किया है. पुरानी सरकार में यह बहुत होता था.बिहार में आपस में टकराहट न के बराबर है. कोई किसी भी धर्म और मजहब का हो आपस में प्रेम और भाईचारा रखना चाहिए. जो विवाद करता है यह मान लेना चाहिए उसे धर्म से कोई लेना-देना नहीं.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

मुख्यमंत्री ने इसी बातचीत में प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी की मुलाकात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से हमारा तो पहले से संबंध है. पहले भाजपा के साथ थे, बाद में हमारे साथ आये. वह जहां भी जा रहे हैं वह उनका व्यक्तिगत फैसला है. हम से उनका संबंध दूसरा है. यदि हम से बातचीत होगी तो हम हाल चाल पूछ लेंगे.

कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है. लगातार जांच चल रही है जो भी जरूरत होगा जो भी कार्रवाई होगा की जाएगी. भीषण गर्मी को देखते हुए भी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है. संक्रमण के चौथे लहर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम मीडिया से भी अपील करते हैं कि लोगों को जागरूक करिए. दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना मिली है.

शत्रुघ्न सिन्हा के पश्चिम बंगाल से उपचुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि बिहारी बाबू और बंगाली बाबू में फर्क क्या है सभी लोगों को हिंदुस्तानी बाबू हो जाना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा की मांग पर कहा कि यह सब चीज तो लगातार कई सालों से है, जब भी जरूरत पड़ती है हम बताते रहते हैं. इसे अभी मुद्दा बनाने से अभी कोई फायदा नहीं है.

प्रशांत किशोर से व्यक्तिगत रिश्ते हैं

CM नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘प्रशांत किशोर से उनके जो भी रिश्ते रहे हैं, उसे कबूल में गुरेज नहीं करते। जब पिछले दिनों हमारी तबीयत खराब हुई थी और दिल्ली में थे तब भी PK ने मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर से हमारे व्यक्तिगत रिश्ते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके राजनीतिक फैसलों में मैं हस्तक्षेप करूं। वे कभी BJP के साथ काम करते थे, लेकिन आज कहां हैं सबको मालूम है।’

उपचुनावों का कोई मतलब नहीं: CM

बोचहां उपचुनाव में BJP की हार को लेकर CM से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘उपचुनाव के नतीजों का बहुत मतलब नहीं होता है। उपचुनाव में हार बहुत खास बात नहीं है। इसके पहले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उसमें NDA ने ही जीत हासिल की थी। आम चुनावों और उपचुनाव में अंतर होता है। बोचहां में बीजेपी उम्मीदवार के लिए NDA के सभी घटक दलों और नेताओं ने प्रचार किया था लेकिन अगर चुनाव में हार हुई है तो बीजेपी इसे अपने स्तर से देख रही है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला

डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की

डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend