ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला

UB India News by UB India News
April 20, 2022
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला किया है। यह हमला आज मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में हुआ। आतंकवादियों ने यहां अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनिमत यह रही कि सुरक्षागार्ड इस हमले में बाल-बाल बच गया। वहीं इस हमले के तुरंत बाद ही हमलावर आतंकी वहां से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुपुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने जब गार्ड पर हमला किया तो वह काफी दूर था। आतंकवादियों का निशाना चूक गया। इसी बीच गार्ड भी गोली की आवाज सुनकर चौकस हो गया और उसने आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। गार्ड की फायरिंग के तुरंत बाद ही हमलावर वहां से फरार हो गए। इसी बीच गोलीबारी की आवाज सुन एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल घटनास्थल पर पहुंच गया और उन्होंने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

आपको बता दें कि इससे पहले गत सोमवार को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो निहत्थे पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला किया। इसमें हेड कांस्टेबल बलिदान और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया परंतु आतंकियों का कोई अतापता नहीं लग पाया।

यह हमला शाम करीब पांच बजे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दो कर्मी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवराज और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार पुलवामा के काकपोरा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित एक टी-स्टाल के बाहर चाय पी रहे थे। दोनों उस समय ड्यूटी पर नहीं थे और सादे कपड़ों में ही वहां बैठे हुए थे। उनके पास कोई हथियार भी नहीं था। अचानक एक आतंकी आया और उसने पीछे से उन पर अपनी पिस्तौल से गोलियां दागी। गोलियां लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और आतंकी उन्हें मरा समझकर वहां से भाग निकला। आतंकी का एक साथी और भी था, जो उससे कुछ ही दूरी पर खड़ा था। दोनों आतंकी खेत के रास्ते अपने किसी ठिकाने की तरफ भाग निकले। यह पूरी घटना वहीं नजदीक में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में घायल रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दोनों कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने हेड कांस्टेबल को बलिदानी घोषित कर दिया। घायल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देव राज की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर आतंकी को चिन्हित कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की

डब्ल्यूएचओ ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend