ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संविधान निर्माता अंबेडकर का आज हुआ था जन्म, पहला चुनाव हार गए थे देश के पहले कानून मंत्री

UB India News by UB India News
April 14, 2022
in Lokshbha2024, आज का इतिहास, खास खबर, दिन विशेष
0
संविधान निर्माता अंबेडकर का आज हुआ था जन्म, पहला चुनाव हार गए थे देश के पहले कानून मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश गुलामी की जंजीर से अलग होकर आजाद 1947 में आजाद हुआ। तब चुनौती थी तो संविधान लिखने की। हमारा संविधान कैसा हो। इस चुनौती के बीच संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बाबा साहब को चुना गया। फिर आया साल 1951-52 का वो दौर। फरवरी 1952 में चुनाव संपन्न हुए। नतीजे आए और कांग्रेस चुनाव जीत गई। नतीजों में चौंकाने वाली बात ये थी कि लोकतंत्र की आत्मा यानी संविधान को लिखने वाला नेता खुद अपना पहला चुनाव हार गया था। यह नेता और कोई नहीं बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर थे।

बचपन से ही गरीबी और असमानता का साथ

14 भाइयों में सबसे छोटे अंबेडकर का जन्म आज ही के दिन इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा। अंबेडकर को स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठना पड़ता था। पढ़ाई में बचपन से ही अच्छे अंबेडकर मुंबई के गवर्नमेंट हाईस्कूल के पहले दलित छात्र थे।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

देश में महिला सशक्तिकरण का पहला प्रयास- हिंदू कोड बिल

5 फरवरी 1951 को डॉ. अंबेडकर ने संसद में हिन्दू कोड बिल पेश किया। इसमें महिलाओं को पारिवारिक संपत्ति में अधिकार, तलाक का अधिकार, बहु विवाह पर रोक, विधवा विवाह को मान्यता जैसी बातों को हिन्दू कोड बिल में लाने की तैयारी थी। बिल संसद में पेश हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। संसद में 3 दिन तक बहस चली।

विरोध करने वालों का तर्क था कि सिर्फ हिन्दुओं के लिए कानून क्यों लाया जा रहा है। इस कानून को सभी धर्मों पर लागू किया जाना चाहिए। बिल का विरोध बढ़ता जा रहा था। देशभर में बिल के विरोध में प्रदर्शन होने लगे। विरोध के चलते बिल उस समय पास नहीं हो सका। बाद में अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल समेत अन्य मुद्दों को लेकर कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। देश के शोषितों और वंचितों की ये आवाज 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हमेशा के लिए शांत हो गई। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अब्राहम लिंकन की हत्या

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर आज ही के दिन जानलेवा हमला हुआ था। राष्ट्रपति वॉशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर नाट्यकर्मी था। रात सवा दस बजे मौका देखकर जॉन ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह यानी 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया। जॉन वाइक्स बूथ को दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

अब्राहम लिंकन का जन्म अमेरिका के केंटकी में हुआ था। लिंकन 9 साल के थे, तभी उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। मार्च 1830 में वो अपने परिवार के साथ मैकॉन काउंटी में रहने चले गए। वे यहां मजदूरी का काम करने लगे। लिंकन को दो बार सीनेट के चुनावों में हार भी मिली। 4 मार्च 1861 को वे अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन

आज ही के दिन 1962 में ‘आधुनिक भारत के विश्वकर्मा’ नाम से विख्यात मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हो गया था। इनके जन्मदिन 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पानी रोकने वाले ऑटोमैटिक फ्लडगेट का डिजाइन तैयार कर पेंटेंट कराया था, जो 1903 में पहली बार पुणे के खड़कवासला जलाशय में इस्तेमाल किया गया। उन्हें कृष्णराज सागर बांध के निर्माण का मुख्य स्तंभ भी माना जाता है। उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने का सिस्टम भी दिया था। 1955 में विश्वेश्वरैया को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कोलकाता और ढाका के बीच रेल सेवा का आगाज

स्वतंत्र बांग्लादेश बनने के बाद पहली बार 14 अप्रैल 2008 को भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू हुई। हालांकि 1965 तक ढाका और कोलकाता के बीच रेल संपर्क था, लेकिन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। भारत-बांग्लादेश के बीच बंधन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी किया जाता है।

इतिहास में 14 अप्रैल के दिन हुई अन्य घटनाएं

2014: इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया।

2010: चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। लगभग 2700 लोगों की मौत।

2010: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की जान गई।

2006: चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।

2005: भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।

1995: भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया। इसी के साथ भारत चौथी बार एशिया कप का चैंपियन बना।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1963: हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन।

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1944: बॉम्बे पोर्ट (बंदरगाह) पर गोला बारूद से लदे एक जहाज में विस्फोट हो गया। इसमें 800 से भी ज्यादा लोग मारे गए।

1922: प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म।

1919: हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका शमशाद बेगम का जन्म।

1912: ब्रिटेन के साउथैम्पटन से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली यात्रा पर निकला यात्री पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूब गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
सशक्त लोकतंत्र के पैरोकार

सशक्त लोकतंत्र के पैरोकार

अमेरिका ने उठाया मानवाधिकार का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

अमेरिका ने उठाया मानवाधिकार का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend