• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

मोदी-बायडेन सम्मेलन: भारत अपनी स्वतंत्र नीति पर क़ायम रहेगा

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, ब्लॉग
0
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की वर्चुअल मीटिंग आज, यूक्रेन समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन के बीच सोमवार को वर्चुअल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में राष्ट्रपति बायडेन ने भारत के साथ आर्थिक, सामरिक और सामजिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं दोनों देशों के विदेश और रक्षामंत्रियों के बीच भी बैठक हुई। दोनों देशों के नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर खुले तौर पर बातचीत हुई। इस मीटिंग के बाद अमेरिकी अधिकारी ने कहा- ‘हम भारत को यह नहीं बताने जा रहे हैं कि क्या करना है’ (यूक्रेन मसले पर)। अधिकारी ने आगे कहा, अगर भारत ‘चीन और रूस के बीच घनिष्ठ संबंधों’ को देखता है तो ‘यह साफ तौर पर उसकी सोच को प्रभावित करेगा।’

इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बायडेन से कहा कि उन्होंने रूस-यूक्रेन संकट को हल करने के लिए दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत का सुझाव दिया था। मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें यूक्रेन की मौजूदा स्थिति ‘बहुत चिंताजनक’ लगी। उन्होंने राष्ट्रपति बायडेन से कहा-‘हाल में यूक्रेन के बूचा शहर में निर्दोष लोगों की हत्या बेहद चिंताजनक है। बूचा में जो हुआ उसकी हमने तुरंत निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन के लोगों की परेशानी को समझता है और मानवीय मदद के तौर पर उनके लिए खाना और दवाएं भेज रहा है। मोदी ने कहा, उन्हें अभी भी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का रास्ता निकल आएगा।

RELATED POSTS

क्या बिहार में राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक बदल पाएगा 30 सालों का इतिहास?

पाकिस्तान के सिर पर तलवार: आतंकी भारत को सौंप दो

दोनों नेताओं की वर्चुअल मीटिंग के बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता से जब यह पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति बायडेन ने इस मामले में भारत को ‘एक ठोस रुख लेने के लिए कहा’, जवाब में कहा गया-‘भारत अपना फैसला खुद लेने जा रहा है… हाल के दिनों में भारत की ओर से कुछ अच्छे बयान आए हैं, नागरिकों की हत्या की निंदा करनेवाले बयान हों या फिर मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष करने का आह्वान। भारत यूक्रेन को दवा और अन्य मानवीय राहत सामग्री भी उपलब्ध करा रहा है.. मेरा मानना है कि भारत अपने फैसले खुद लेगा, लेकिन हम चर्चा जारी रखेंगे।’

चीन पर व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि रूस और चीन के बीच संबंधों को लेकर भारत चिंतित है। निश्चित तौर पर भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसपास बहुत तनावपूर्ण हालात का सामना कर रहा है। और जब भारत रूस और चीन के बीच घनिष्ठ संबंधों को देख रहा है, तो यह साफ तौर पर उसकी सोच को प्रभावित करने वाला है।‘

राष्ट्रपति बायडेन और पीएम मोदी के बीच वर्चुअल मीटिंग के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बायडेन की मुलाकात हुई, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा सचिव भी शामिल हुए। इस बैठक के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि ‘सभी देश इस युद्ध को खत्म करने के लिए पुतिन पर दबाव डालें, साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि सभी लोकतांत्रिक देश एक साथ खड़े हों और हमारे साझा मूल्यों की रक्षा के लिए एक आवाज़ में बोलें।’

वर्चुअल मीटिंग में बायडेन ने पीएम मोदी से कहा कि रूस से ज्यादा तेल खरीदना भारत के हित में नहीं होगा और यह यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका द्वारा उठाए गए कदमों को बाधित करेगा। लेकिन भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बाद में रिपोर्टर्स से कहा कि जहां तक रूस से तेल खरीदने का सवाल है, अमेरिका को यूरोप की तरफ देखना चाहिए न कि भारत की ओर। उन्होंने कहा- ‘ यूरोप एक दोपहर में रूस से जितना तेल खरीदता है, भारत एक महीने में उससे कम रूसी तेल खरीदता है।‘

भारत-चीन मुद्दे पर अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के समय अमेरिका को अपने साथ खड़ा पायेगा। ऑस्टिन ने कहा कि चीन पूरे इंडो-पेसेफिक क्षेत्र में समस्या पैदा कर रहा है, वह भारतीय सीमा पर दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, तो दक्षिण चीन सागर में गैरकानूनी दावे कर रहा है। राजनाथ सिंह ने अमेरिकी कंपनियों से अपील की कि वो भारत में रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए उद्योग लगाएं।

अमेरिका चीन के मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता में इसलिए उठा रहा है क्योंकि वह भारत को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि रूस और चीन अब साथ-साथ है। भारत अब रूस की बजाए अमेरिका पर यकीन करे क्योंकि अब दुनिया के पावर इक्वेशन (शक्ति समीकरण) बदल चुके हैं। यह बात सही भी है कि अब वक्त बदल चुका है, दुनिया बदल चुकी है और तमाम देशों के आपसी समीकरण भी बदल चुके हैं। अब भारत अपनी बात अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखने लगा है।

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पिछले दो महीनों में जो घटनाक्रम हुए हैं उन पर ध्यान देना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने मोदी से जो वर्चुअल मीटिंग की, उसकी अपनी एक पृष्ठभूमि है। वॉशिंगटन में राजनाथ सिंह और एस जयंशकर की अमेरिकी रक्षामंत्री और विदेश मंत्री से मीटिंग हुई। इससे पहले पुतिन ने मोदी से फोन पर बात की। रूस के विदेश मंत्री को भारत भेजा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने मोदी से फोन पर बात करके युद्ध रोकने की पहल करने की अपील की। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, जापाल और खुद चीन ने अपने बड़े नेताओं को भारत भेजा और यूक्रेन संकट पर बात की तथा भारत से मध्यस्थता की अपील की।

भारत एक जिम्मेदार वर्ल्ड पावर के नाते यूक्रेन संकट को खत्म करने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहा है। यूक्रेन युद्ध के कारण कई देशों में खाद्य संकट पैदा हुआ है और भारत ने अनाज के निर्यात का फैसला किया है। वहीं भारत घरेलू तेल की कीमतों पर काबू में रखने के लिए रूस और अन्य देशों से तेल का आयात कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख बिल्कुल साफ है – भारत अंतरराष्ट्रीय मसलों पर अपना रुख तय करते समय अपने हितों को सर्वोपरि रखेगा। साथ ही भारत यूक्रेन युद्ध का जल्द से जल्द अंत भी चाहता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..

क्या बिहार में राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक बदल पाएगा 30 सालों का इतिहास?

by UB India News
May 21, 2025
0

पिछले तीन दशकों में बिहार की सियासत में कांग्रेस का वोट बैंक तेजी से सिकुड़ता गया है. 1990 में जहां...

पाकिस्तान के सिर पर तलवार: आतंकी भारत को सौंप दो

पाकिस्तान के सिर पर तलवार: आतंकी भारत को सौंप दो

by UB India News
May 17, 2025
0

भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर कब तक बना रहेगा, दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा,  इसकी शर्तें विदेश...

राहुल के मूवी इवेंट से महागठबंधन दूर, क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान

राहुल के मूवी इवेंट से महागठबंधन दूर, क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान

by UB India News
May 17, 2025
0

‘मैं यहां कमजोर, पिछड़े, दलित छात्रों से बात करने आया था, लेकिन उन्होंने मुझे रोकने की कोशिश की और अनुमति...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आदमपुर एयरबेस में जवानों से मिले पीएम मोदी…………

सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी…………

by UB India News
May 14, 2025
0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने एयरफोर्स के सैनिकों...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आदमपुर एयरबेस में जवानों से मिले पीएम मोदी…………

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आदमपुर एयरबेस में जवानों से मिले पीएम मोदी…………

by UB India News
May 14, 2025
0

पाकिस्तान के आदमपुर एयरबेस को तबाह करने के दावे के बीच मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। PM ने...

Next Post
पाकिस्तानी नेताओं की सरेआम जूतम पैजार का VIDEO वायरल

पाकिस्तानी नेताओं की सरेआम जूतम पैजार का VIDEO वायरल

यूक्रेन में मच रही तबाही रूस की रणनीति का हिस्सा है या पुतिन का अहंकार?

यूक्रेन में मच रही तबाही रूस की रणनीति का हिस्सा है या पुतिन का अहंकार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend