ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कालाजार उन्मूलन के बेहद करीबः मंगल पांड़ेय

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in पटना, भाजपा
0
बिहार कालाजार उन्मूलन के बेहद करीबः मंगल पांड़ेय

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांड़ेय ने कहा कि बिहार से कालाजार का उन्मूलन वर्ष २०२२ तक करने का लIय है। इस दिशा में विभाग का कार्य काफी सराहनीय रहा है। कई स्तर पर किए जा रहे अथक प्रयासों का नतीजा है कि बिहार कालाजार उन्मूलन के काफी नजदीक है। राज्य में अब मात्र २ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेष रह गए हैं‚ जहां से कालाजार का उन्मूलन होना है। सारण जिला अंतर्गत इसुवापुर एवं सीवान जिला अंतर्गत गोरियाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से कालाजार उन्मूलन करना है। इसको लेकर विभाग द्वारा एक प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। श्री पांड़ेय ने कहा कि कालाजार प्रसार को नगण्य करने के लिए कालाजार संभावित मरीजों की खोज‚ जांच एवं उनकी ससमय उपचार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए संभावित मरीजों की खोज‚ जांच एवं उनकी ससमय उपचार को सुनिश्चित किया गया है। वहीं अति प्राथमिकता वाले चिह्नित गांवों में संभावित मरीजों की खोज कालाजार ब्लाक कोऑर्डि़नेटर (केबीसी)‚ कालाजार टेक्निकल सुपरवाइजर (केटीएस) की इन्फॉर्मर (केआई) एवं आशा द्वारा किया गया है। संभावित कालाजार मरीजों की पहचान करने के बाद सिंथेटिक पाइरेथ्रोइड़ दवा का छिड़काव कराया जाना है। इससे बालू मक्खी के प्रभाव को कम करने में सफलता मिलेगी। राज्य के ३२ जिलों के सर्वाधिक कालाजार प्रभावित चिह्नित गांवों में सिंथेटिक पाइरेथ्रोइड़ दवा का छिड़काव करने का लIय है। औरंगाबाद‚ जमुई‚ रोहतास‚ गया‚ कैमूर एवं अरवल को छोड़कर शेष जिलों में दवा का छिड़काव कराया जाना है‚ जिसमें ४ जिलों में ५ अप्रैल से दवा छिड़काव का कार्य शुरू किया गया है। शेष बचे जिलों में भी छिड़काव कार्य कराया जाना है॥। श्री पांड़ेय ने कहा कि यह अभियान कुल ६० कार्य दिवस का होगा। दवा छिड़काव को बेहतर रूप से क्रियान्वित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कालाजार नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे। राज्य स्तर पर मुख्य मलेरिया कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। विभाग कालाजार सहित कई अन्य गंभीर रोगों के नियंत्रण के लिए गंभीर है। स्वास्थ्य संस्थानों एवं सुविधाओं को सुदृढ़ø करने की निरंतर कोशिश की जा रही है ताकि राज्य को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाया जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
मोबाइल सिम मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

मोबाइल सिम मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

उपचुनाव का ट्रेंड रहा है सहानुभूति वोट

उपचुनाव का ट्रेंड रहा है सहानुभूति वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend