ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोबाइल सिम मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in अपराध, पटना, राजद
0
मोबाइल सिम मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेऊर जेल से मोकामा विधायक अनंत सिंह के बैग से मिले मोबाइल व सिम मामले में पुलिस रिमांड पर लेगी. इसके लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में रिमांड का आवेदन भी देगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उनसे सिम और मोबाइल से संबंधित जानकारी लेगी. यही नहीं इसके अलावे दूसरे किसी के नाम पर आखिर सिम जेल तक कैसे पहुंचा इस पर भी सवाल किया जायेगा.

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में विधायक के पास से जो मोबाइल और सिम मिले हैं, वो पुनाईचक के रहने वाले एक वृद्ध अर्जुन के नाम पर है. बेऊर थाना प्रभारी अतुलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जरूरत पड़ने पर पूछताछ के लिए विधायक को रिमांड पर भी लिया जायेगा.

वृद्ध को कोई जानकारी नहीं

बेऊर थाने की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जिस सिम का इस्तेमाल विधायक द्वारा किया जा रहा था. इसके बारे में वृद्ध को कुछ भी नहीं पता था. पुलिस की पूछताछ में वृद्ध ने इस बात से साफ इन्कार किया है. ऐसे में यह सिम कहां से और किसके जरिये लिया गया, पुलिस यह जानने के प्रयास में जुट गयी है. मालूम हो कि मोबाइल बरामदगी के मामले में जेल प्रशासन द्वारा मुख्य उच्च कक्ष पाल अरुण मिस्त्री को शनिवार को ही सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि बेऊर जेल अधीक्षक ने छापेमारी के दौरान मोबाइल बरामदगी से संबंधित अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है.

पूरी लिस्ट को खंगाल रही पुलिस

अनंत सिंह से जो मोबाइल मिला है उसमें कई लोगों से बात करने की जानकारी मिल रही है. सीडीआर की जांच से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह कई लोगों से संपर्क में रहते थे. पुलिस पूरी लिस्ट को खंगाल रही है. अनंत सिंह पटना से सटे मोकाम सीट से राजद के विधायक हैं. छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह राजद में जाने से पहले जेडीयू के नेता और विधायक हुआ करते थे. बता दें कि पटना की बेउर जेल में छापेमारी के दौरान बंद अनंत सिंह के बैरक में पुलिस को मोबाइल फोन मिला था.

दरअसल आनंद सिंह से जो मोबाइल मिला है उसमें कई लोगों से बात करने की भी जानकारी हासिल हुई है. सीडीआर की जांच से यह पता चला है कि अनंत सिंह राजधानी पटना के अलावा पटना के बाहर भी लोगों से संपर्क में रहते थे. ऐसे में पुलिस पूरी लिस्ट को खंगाल रही है. मालूम हो कि राज्य के सभी जिला स्थित जेलों में छापेमारी के दौरान पटना की बेउर जेल में बंद अनंत सिंह के बैरक में भी पुलिस ने रेड की थी जहां पुलिस को मोबाइल फोन मिला था.

अनंत सिंह पटना से सटे मोकाम सीट से राजद के विधायक हैं और इन दिनों रीतलाल यादव जैसे बाहुबली विधायक से उनकी मित्रता को लेकर काफी चर्चा है. छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह राजद में जाने से पहले जेडीयू के नेता और विधायक हुआ करते थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

Next Post
उपचुनाव का ट्रेंड रहा है सहानुभूति वोट

उपचुनाव का ट्रेंड रहा है सहानुभूति वोट

पटना में शोभायात्रा का स्‍वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री , रामनवमी पर दिखा अद्भुत नजारा

पटना में शोभायात्रा का स्‍वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री , रामनवमी पर दिखा अद्भुत नजारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend