ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद में दिखेगा बड़ा बदलाव ,विप के नव निर्वाचित सदस्यों को आज दिलाई जायेगी शपथ

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज शाम शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को है मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधान परिषद की तस्‍वीर सोमवार से औपचारिक तौर पर बदल जाएगी। परिषद के लिए स्थानीय प्राधिकार से निर्वाचित 24 विधान पार्षदों को सोमवार को पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ परिषद में राजद का संख्‍या बल बढ़ जाएगा और राजद को औपचारिक तौर पर नेता प्रत‍िपक्ष का ओहदा हासिल हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह दोपहर तीन बजे एनेक्सी सभागार में शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी भी मौजूद रहेंगी।
दरअसल, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के निर्वाचन की विधिवत अधिसूचना जारी करने के बाद शनिवार को विधान परिषद सचिवालय को सूचित कर दिया। इसी आधार पर विधान परिषद सचिवालय ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए सूचित कर दिया है।
भाजपा के औरंगाबाद से दिलीप सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष कुमार सिंह, समस्तीपुर से तरुण कुमार, पूर्णिया से दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल, गोपालगंज से राजीव कुमार और दरभंगा से सुनील चौधरी चुनाव जीते हैं। वहीं, जदयू के भोजपुर से राधाचरण साह, सीतामढ़ी से रेखा कुमारी, मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह, नालंदा से रीना यादव और भागलपुर से विजय सिंह विजेता रहे हैं।
राजद के पटना से कार्तिकेय कुमार सिंह, गया से कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव, मुंगेर से अजय कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण से सौरभ कुमार, सिवान से विनोद जायसवाल और सहरसा से अजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। वहीं, रालोजपा के वैशाली से भूषण राय के अलावा कांग्रेस के बेगूसराय राजीव कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। चार निर्दलीय में सारण (छपरा) से सच्चिदानंद राय, मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव, नवादा से अशोक यादव (निर्दलीय) और पूर्वी चंपारण से महेश्वर सिंह (निर्दलीय) विजयी रहे हैं।

विप के नव निर्वाचित सदस्यों को आज दिलाई जायेगी शपथ

बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे से नव निर्वाचित २४ सदस्यों को सोमवार अपरह्न तीन बजे विधान परिषद के सभागार में शपथ दिलाई जायेगी। शपथ परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह दिलायेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य सरकार के मंत्रियों‚ दोनों सदनों के सदस्यों‚ नव निर्वाचित सदस्य के परिजनों आदि मौजूद रहेंगे। नव निर्वाचित कार्तिक कुमार‚ रीना देवी‚ कुमार नागेन्द्र‚ दिलीप कुमार सिंह‚ अशोक कुमार‚राधाचरण साह‚संतोष कुमार सिंह‚सच्चिदानन्द राय‚ बिनोद कुमार जायसवाल‚ राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू‚ सौरभ कुमार‚ महेश्वर सिंह‚ दिनेश प्रसाद सिंह‚ भूषण कुमार‚रेखा कुमारी‚सुनील चौधरी‚ तरूण कुमार‚ अजय कुमार सिंह‚ राजीव कुमार‚ अजय कुमार सिंह‚ विजय कुमार सिंह‚ अम्बिका गुलाब यादव‚ डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और अशोक कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई जायेगी। यह जानकारी विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने रविवार को दी। मालूम हो कि स्थानीय प्राधिकार कोटे की २४ सीटों पर चार अप्रैल को चुनाव हुआ था और सात अप्रैल के मतगणना हुई थी। इस चुनाव में भाजपा को सात‚ राजद को छह‚ जदयू को पांच‚ कांग्रेस को एक‚ रालोजपा को एक और चार निर्दलीय को कायमाबी मिली है। यह चुनाव २०२१ में ही हो जाना चाहिए था‚ लेकिन कोरोना के कारण समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण चुनाव समय पर नहीं हो पाया था। दिसम्बर २०२१ में पंचायत चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी होने के अप्रैल २०२२ में स्थानीय प्राधिकार कोटे के २४ सीटों पर चुनाव कराए गए हैं।

RELATED POSTS

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

Next Post
खौफनाक सच के सामने कश्मीर फाइल्स’ में जो दिखाया गया है ओ कुछ भी नहीं है

खौफनाक सच के सामने कश्मीर फाइल्स' में जो दिखाया गया है ओ कुछ भी नहीं है

रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जंग जारी,जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को रूस का नया कमांडर

रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जंग जारी,जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को रूस का नया कमांडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend