ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विप के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना जारी

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज शाम शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को है मतदान

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा स्थानीय प्राधिकार कोटे की २४ सीटों पर नवनिर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गयी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सदस्यों का वेतन भी शुरू हो गया है‚ लेकिन अन्य सुविधाएं शपथ लेने के बाद शुरू होंगी। शपथ सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे दिलायी जायेगी। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा दिलायी जायेगी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री और विपक्षी दलों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे॥। अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधान परिषद के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की कार्यावधि एलपीसी (सी) संख्या १७१२३/२०१५ (भारत निर्वाचन आयोग बनाम देवेशचंद्र ठाकुर व अन्य) के मामले में उच्चतम न्यायालय के अध्याधीन होगा। मालूम हो कि शिक्षक‚ स्नातक और विधानसभा कोटे की तरह भी स्थानीय प्राधिकार की २४ सीटों पर द्विवाÌषक चुनाव कराने की मांग की गयी है। यह मांग सुप्रीम कोर्ट मान लेता है और आदेश देता है तो आठ सदस्यों का कार्यकाल २०२४ तक‚ आठ सदस्यों का कार्यकाल २०२६ तक और आठ सदस्यों का कार्यकाल २०२८ तक होगा। यानि इन २४ सीटों में से आठ सीटों पर फिर से २०२४ में और आठ सीटों पर २०२६ में चुनाव कराये जायेंगे जबकि आठ सीटों पर छह साल का कार्यकाल पूरा होने पर समय पर २०२८ में चुनाव कराये जायेंगे। हालांकि मामला सात वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में लटका हुआ है और सदस्यों का एक कार्यकाल भी समाप्त हो गया॥। मालूम हो कि मौजूदा ७५ सदस्यीय बिहार विधान परिषद में २७ सदस्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से‚ छह सदस्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से‚ छह सदस्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से और २४ सदस्य स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित होकर आते हैं जबकि १२ सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सदन में जदयू के २६‚ भाजपा के २२‚ राजद के ११‚ कांग्रेस के चार‚ सीपीआई के दो‚ रालोजपा के एक‚ हम के एक‚ वीआईपी के एक और निर्दलीय पांच सदस्य हो गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़़ी देवी का विपक्ष का नेता भी बनना तय हो गया है। लंबे अर्से के बाद राजद सदस्यों की संख्या ११ हुई है जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

दानापुर विधायक रीतलाल राय के दो निजी बॉडीगार्ड हथियार और 185 कारतूस के साथ गिरफ्तार

दानापुर विधायक रीतलाल राय के दो निजी बॉडीगार्ड हथियार और 185 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend