ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यपाल‚मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष ने लोगों को दी रामनवमी की बधाई

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in पटना, बिहार
0
प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यपाल फागू चौहान ने रामनवमी के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रामनवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। श्री राम सत्यनिष्ठा‚ न्याय‚ करुणा‚ साहस और सद्गुणों की प्रतिमूर्ति थे। वह हमारे आदर्श पुरुष हैं और उनसे हमें उत्कृष्ट जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की सीख मिलती है। उन्होंने राज्यवासियों से रामनवमी के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ हषाæल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है। राज्यपाल ने कामना की है कि यह त्योहार लोगों के जीवन में सुख‚ शांति और खुशहाली लाये तथा भगवान श्री राम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करे।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने रामनवमी के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व को हमलोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन उनके आदर्श‚ कर्तव्यनिष्ठा‚ प्रेम‚ दया‚ करुणा और राज्य के साथ सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग तथा उत्कृष्ट प्रेरणा का प्रतीक है। संविधान निर्माता मनीषियों ने संविधान के भाग ३‚ जो मौलिक अधिकारों से जुडा हुआ है‚ से हमें प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों का उपयोग अगले २५ वर्षों तक अपने कर्तव्यों के निर्वहन में करना होगा ताकि हम भारत को विश्व गुरु बना सकें। अधिकारों के स्वार्थ में मानवता और राष्ट्रवाद को चोट पहुंचाना उचित नहीं है। ७५ वर्षों तक अधिकार की बात करने वालों से नई पीढी के लोग उनके कर्तव्यों के निर्वहन का हिसाब भी ले। हम भगवान श्रीराम के विचारों और आदर्शों को अपनाकर ही सुखी और समृद्ध रह सकते हैं। सभी हर्ष और उल्लास के साथ शांतिपूर्वक इस त्यौहार को मनायें। रामनवमी के पावन अवसर पर हम सब मिलकर बिहार की गौरव गाथा को बढाने का संकल्प लें तथा संकल्प को सिद्धि तक पहुंचायें। प्रभु श्रीराम की कृपा से सबका जीवन मंगलमय हो और सभी नीरोग रहें‚ यही कामना है॥। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भगवान राम के अवतरण दिवस यानि रामनवमी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मानवीय मूल्यों के संस्थापक भी हैं‚ संवाहक भी हैं और संरक्षक भी हैं। पुत्र के रूप में हो या भाई के रूप में‚ पति के रूप में हो या मित्र के रूप में‚ शिष्य के रूप में हो या राजा के रूप में‚ राम ने हर भूमिका में संसार के सामने मर्यादा पुरुषोत्तम का आदर्श प्रस्तुत किया है। रेणु देवी ने आशा व्यक्त की कि २०२३ तक अयोध्या में देशवासियों की आस्था का बडा केंद्र भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा। राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरे देश और प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य...

Next Post
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज शाम शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को है मतदान

विप के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना जारी

नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend