ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के मुकाबले पाकिस्तान आज कहां खड़ा? आजादी के बाद दो मुल्कों का सफर

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, ब्लॉग
0
भारत के मुकाबले पाकिस्तान आज कहां खड़ा? आजादी के बाद दो मुल्कों का सफर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों पाकिस्तान में राजनैतिक अस्थिरता के साथ आर्थिक संकट का दौर जारी है. पाकिस्तान में इमरान सरकार अविश्वास प्रस्ताव हार चुकी है. शनिवार देर रात को पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. इस वोटिंग में इमरान सरकार के खिलाफ 174 वोट पड़े, जबकि सत्ता पक्ष के सांसदों ने संसद की कार्यवाही में भाग नहीं लिया. शहबाज शरीफ को पाक का नया प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. भारत और पाकिस्तान को आजाद हुए 74 साल बीत चुके हैं. दोनों ने अपनी विकास यात्रा एक साथ शुरू की थी. मगर आज के दौरान दोनों देशों के बीच बड़ी असमानता है. बीते वर्षों में भारत हर मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल चुका है. आजादी के बाद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत अपने पड़ोसी मुल्क से काफी आगे है.

दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

RELATED POSTS

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

आजादी के बाद भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. आजादी के बाद 1950-51 में भारत की अर्थव्यवस्था 2.93 लाख करोड़ रुपये की थी. ये अब 198.91 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है. इस समय भारत की आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत है. वहीं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया में 25 वें स्थान पर है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 292 अरब डॉलर है. इस समय पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी रह गई है.

प्रतिव्यक्ति आय के मामले में भारत आगे 

भारत: प्रति व्यक्ति सालाना आय 1900.71 यूएस डॉलर (1.43 लाख रुपए) है. वहीं पाक की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1193.73 यूएस डॉलर (89.99 हजार रुपए) है.

महंगाई दर

भारत में महंगाई दर 5.3 प्रतिशत है. बीते कुछ समय से यहां पर महंगाई बढ़ी है, मगर यह लंबे समय से इकाई के अंक में बनी हुई है. वहीं पाकिस्तान में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत है. पाकिस्तान में महंगाई दर भारत की तुलना में दोगुने से अधिक है. पाकिस्तान में कोरोना काल के दौरान महंगाई अधिक बढ़ी है. पाक की जनता इस समय महंगाई से सबसे अधिक परेशान है.

देश पर कितना कर्ज

भारत पर 570 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है. आजादी के बाद 1950 में भारत पर विदेशी कर्ज करीब 380 करोड़ रुपये तक था. वहीं पाकिस्तान में विदेशी कर्ज 283 अरब डॉलर हो चुका है.

शिक्षा में कौन आगे

भारत में सरकारी और निजी दोनों मिलाकर 1,043 विश्वविद्यालय हैं, इनमें 543 सरकारी विश्वविद्यालय हैं. वहीं पाकिस्तान में कुल 222 यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें 174 सरकारी विश्वविद्यालय   हैं

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पाक का बुरा हाल 

भारत में कुल 43,486 निजी अस्पताल हैं, वहीं, 25,778 सार्वजनिक अस्पताल हैं. वहीं पाक में कुल 8,953 अस्पताल हैं, जिनमें 1,282 सरकारी अस्पताल हैं.

रक्षा बजट में भारत आगे 

भारत का रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये है. वहीं पाक का रक्षा बजट 1.37 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

राजनीतिक स्थिरता

भारत में आजादी के बाद देश में अब तक कुल 27 अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में पेश हुए हैं. सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ कि मौजूदा सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और सरकारें गिर गईं. देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया. पाक में 1947 से आज तक पाकिस्तान में कोई भी पीएम अपना  पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. पाक सेना ने 4 बार सरकार का तख्ता पलट किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 19, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

by UB India News
July 19, 2026
0

20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सरकार कई अहम बिल पेश करने जा रही...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 19, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

by UB India News
July 19, 2026
0

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस...

Next Post
इमरान इस्तीफा देंगे या फिर तरकश में बचा है कोई नया तीर ?

इमरान खान से छिनी सत्ता, नया पाकिस्तान का वादा कर देश को बदहाल छोड़ गए

पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल का बाकी दुनिया के लिए क्या मतलब है? कितना असर डालेगा ये बदलाव!

पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल का बाकी दुनिया के लिए क्या मतलब है? कितना असर डालेगा ये बदलाव!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend