ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल का बाकी दुनिया के लिए क्या मतलब है? कितना असर डालेगा ये बदलाव!

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024
0
पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल का बाकी दुनिया के लिए क्या मतलब है? कितना असर डालेगा ये बदलाव!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर चुकी है और नए पीएम पद की रेस में शाहबाज शरीफ का नाम सबसे आगे चल रहा है। शाहबाज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई हैं। इस बीच ये चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि क्या पाकिस्तान में हो रही सियासी हलचल का दुनिया पर भी कोई फर्क पड़ेगा?

चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गरम है क्योंकि 220 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाला पाकिस्तान पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर पूर्व में चीन और पूर्व में भारत के बीच स्थित है, जो इसे रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण बनाता है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

साल 2018 में जब से इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए हैं, तब से उन्होंने अमेरिका के खिलाफ निराशा से भरा रवैया स्पष्ट किया है और चीन से नजदीकियों को उन्होंने काफी महत्व दिया है। हालही में इमरान ने रूस के साथ भी नजदीकियां बढ़ाईं और रूस-यूक्रेन टेंशन के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की।

हालांकि विदेश मामलों के विशेषज्ञ ये मानते हैं कि पाकिस्तान में सेना ज्यादा शक्तिशाली है, जोकि पाक की विदेश और रक्षा नीति को नियंत्रित करती है, ऐसे में पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता का दूसरे देशों पर प्रभाव बहुत सीमित ही पड़ेगा। फिर भी इन देशों को लेकर पाकिस्तान की नीति को समझना जरूरी है।

भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान ने 1947 में आजादी के बाद से तीन युद्ध लड़े हैं, उनमें से दो युद्ध कश्मीर के विवादित मुस्लिम-बाहुल्य वाले क्षेत्र के लिए लड़े गए हैं। लेकिन पाकिस्तान हर बार भारत से पटखनी खाता रहा है। हालांकि जब से इमरान खान की सरकार पाकिस्तान में आई, तब से दोनों देशों के बीच कई सालों से कोई औपचारिक राजनयिक वार्ता नहीं हुई है। इसकी एक वजह ये भी है कि इमरान खान, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की काफी आलोचना करते रहे हैं। हालही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान में अगर नई सरकार बनती है तो पाक सेना उस सरकार पर कश्मीर में सफल सीजफायर को लेकर प्रेशर डाल सकती है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हालही में कहा भी था कि अगर भारत सहमत होता है तो उनका देश कश्मीर पर आगे बढ़ने को तैयार है।

अफगानिस्तान पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत है और तालिबान पैसे की कमी से जूझ रहा है। हालांकि कतर उसकी मदद कर रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों और तालिबान (इस्लामी आतंकी) के बीच संबंध कुछ कमजोर हो गए हैं। पाक सेना और तालिबान के बीच तनाव है क्योंकि पाक ने अपनी सीमा पर अपने कई सैनिक खोए हैं। इसलिए पाकिस्तान चाहता है कि इन चरमपंथियों पर नकेस कसना बहुत जरूरी है क्योंकि ये आगे चलकर पाकिस्तान में तबाही मचाएंगे। वहीं इमरान खान ने दूसरे विदेशी नेताओं की तुलना में तालिबान के खिलाफ कम आलोचना की है।

अमेरिका पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का राजनीतिक संकट अमेरिका के लिए बहुत प्राथमिक नहीं है। हालांकि अगर पाकिस्तान, भारत के साथ अशांति बढ़ाता है तो इसका प्रभाव अमेरिका पर पड़ सकता है। विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि इमरान खान का राजनीतिक संकट अमेरिका के लिए कोई परेशानी नहीं बन सकता क्योंकि विदेश और सुरक्षा नीतियों पर परदे के पीछे से नियंत्रण पाक सेना रखती है। इसके अलावा जानकार ये मानते हैं कि पाकिस्तान में अगर नई सरकार बनती है तो उसके अमेरिका से रिश्ते सुधर सकते हैं। जबकि इमरान खान की मास्को यात्रा तो एक राजनीतिक आपदा की तरह रही है।

चीन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इमरान खान अपने कार्यकाल के दौरान चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर बहुत जोर देते रहे हैं और उन्होंने कई बार दुनिया में चीन की सकारात्मक भूमिका पर भी जोर दिया। 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को भी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में जब पाकिस्तान में सरकार बदलेगी तो उसका चीन के प्रति रवैया दुनियाभर के लिए एक बड़ी खबर बनेगा। ऐसा इसलिए भी है कि पाकिस्तान में शाहबाज के पीएम बनने को लेकर चर्चा है। अगर वह पीएम बने तो उनकी विदेश नीति और राजनीति में वह किसको चुनेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
इमरान के बाद अब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के  बन सकते नए पीएम LIVE UPDATE

इमरान के बाद अब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के बन सकते नए पीएम LIVE UPDATE

प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव

राज्यपाल‚मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष ने लोगों को दी रामनवमी की बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend