भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव‚ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय‚ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल‚ उप मुख्यमंत्री रेणु देवी‚ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी‚ प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू‚ विधायक राजू सिंह‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट‚ राकेश सिंह की उपस्थिति में वीआईपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद‚ वीआईपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष‚ शम्स आलम उर्फ गुड्डू ने भाजपा की सदस्यता ली। वीआईपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कई जिलाध्यक्षों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मछुआरा समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हो और वे मुख्य धारा में आयें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलग से पशुपालन विभाग का निर्माण किया एवं केन्द्र की सरकार ने इनके विकास के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि एक अतिपिछडा का बेटा एमबीबीएस की पढाई कर बेगूसराय में समाज की बेहतरी के लिए गरीब–मजदूरों में लगातार कार्य कर उनको मुख्यधारा में जोडने का काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से पूर्व पशुपालन मंत्री ने विगत छह महीनों में खासकर मछुआरा समाज के विरोधी काम किया उससे असंतुष्ट होकर आज वीआईपी के ९० प्रतिशत से ज्यादा नेताओं ने पार्टी छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वीआईपी छोड भाजपा में आने वालों में प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. जयनुल हक‚ मो. सद्दाम‚ बेगूसराय अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. निजामुल हक‚ गोपालगंज जिलाध्यक्ष राशिद सैफी‚ मोतिहारी जिलाध्यक्ष मो. आजाद‚ सहरसा जिलाध्यक्ष मो. तनवीर‚ मो. शाहवाज‚ हबीब अंसारी‚ साहेबजान मियां‚ अख्तर अली‚ मो. इस्ताक के अलावे सैकडों अल्पसंख्यक नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
‘चारों जगहों पर वन साइड इलेक्शन है, जीत NDA की होगी ………..
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार में हो रहे मतदान को लेकर सांसद संजय झा ने कहा कि चारों जगहों...