ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शौर्य और साहस के प्रतीक हैं सम्राट अशोक

UB India News by UB India News
April 9, 2022
in पटना, भाजपा
0
शौर्य और साहस के प्रतीक हैं सम्राट अशोक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के बापू सभागार में आयोजित सम्राट अशोक जयंती के मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव‚ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य‚ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय‚ सांसद सुशील मोदी‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ सम्राट चौधरी व अन्य नेता॥। द भाजपा ने अशोक जयंती के बहाने साधे एक तीर से कई निशाने‚ सहयोगी दलों को दिया संदेश –मिशन २०२४ का कर दिया आगाज॥ द२०२४ में भी बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकारः केशव प्रसाद मौर्य॥ दसम्राट अशोक की तरह पीएम कर रहे हैं जनसेवाः भूपेंद्र यादव॥ दप्रदेश भाजपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया परिवारवाद पर प्रहार ॥ दअखंड़ भारत को धरती पर उतार रहे हैं पीएम मोदीः सम्राट चौधरी॥ पटना के बापू सभागार में हुए सम्राट अशोक जयंती समारोह में बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री॥ पटना (एसएनबी)। ॥

भाजपा अशोक जयंती के बहाने एक तीर से कई निशान साधने में लगी रही। शुक्रवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित सम्राट अशोक जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव‚ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य‚ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय‚ सुशील मोदी‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने शिरकत की। सम्राट अशोक जयंती के बहाने जहां भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को भी संदेश दिया वहीं मिशन २०२४ का भी आगाज कर दिया।

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

इस कार्यक्रम के द्वारा भाजपा ने कोइरी–कुर्मी वोटरों को भी अपने पाले में करने के मंसूबे जाहिर कर दिए। कार्यक्रम में शिरकत करने आए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि २०२४ में भी पीएम मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मौर्य वंश के लोग पूरे भारत में बीजेपी के साथ मजबूती से खडे हैं। सम्राट अशोक का संदेश था हम शांति के पक्षधर हैं‚ लेकिन क्रांति करने की ताकत भी रखते हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सम्राट अशोक ने जो किया था‚ वही काम आज बीजेपी देश के लिए कर रही है। सम्राट अशोक का साम्राज्य जिस तरह से फैला था उसी तरह से भाजपा विराट भारत चाहती है। उन्होंने कहा कि १९४७ के बाद जो भारत का हिस्सा है उसे पुनः प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं‚ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस दया‚ करुणा और संवेदना के साथ चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने शासन किया था‚ वैसे ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवा कर रहे हैं। उन्होंने हाल में हुए स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन करने पर कहा कि इससे यह साबित हो गया कि बिहार में भाजपा ही सबसे बड़़ी पार्टी है।

वहीं‚ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सभा में मंत्री सम्राट चौधरी से कहा कि सम्राट अशोक की जयंती पर अगले साल गांधी मैदान में एक लाख से अधिक लोगों का जुटान करें। जहां राम हैं‚ वहीं पर लव–कुश हैं। सबसे पहले सूरज नंदन कुशवाहा ने महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई। सम्राट अशोक पर पहली बार पीएम मोदी की सरकार ने डाक टिकट जारी किया। बिहार सरकार को भी सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश देने का एलान करना पडा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत नहीं किया जा सकता। हम चाहते भी नहीं कि ऐसा हो। दुनिया के २७ देश मिलकर अगर एक यूरोपियन संघ बना सकते हैं‚ तो भारत महासंघ क्यों नहीं बनाया जा सकताॽ सम्राट अशोक को अपमानित करने वाले दया प्रकाश सिन्हा पर डॉ. संजय जायसवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था। मेरी मांग है उस पर करवाई होनी चाहिए।
वहीं‚ पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के सबसे बडे राजा को बीजेपी ने सम्मान दिया है। पीएम मोदी अखंड भारत को धरती पर उतार रहे हैं। पहले कई देशों को मिला कर एक हिंदुस्तान था। सम्राट अशोक की जयंती संगठन के द्वारा मनाई जाती है। सिर्फ बीजेपी ही बिहार में सम्राट अशोक जयंती मना रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए परिवारवाद पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य को कुर्सी दी जाती है। जो बच्चा पैदा भी नहीं होता है‚ उसको भी नेता मान लिया जाता है।

समारोह में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार की धरती गौरवशाली रही है। बिहार शौर्य और साहस की धरती है। सम्राट अशोक इसके सबसे बडे प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी धरती से चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने उत्तर में हिन्दुकश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी तट और कर्नाटक‚ मैसूर तक और पूरब में बंगाल से पश्चिम में अफगानिस्तान तक अपने मौर्य साम्राज्य का विस्तार करते हुए शासन किया।
उन्होंने कहा कि इतिहास में सम्राट अशोक को उनकी कुशल प्रशासन नीति और कूटनीति की वजह से जाना जाता है। वे एक सर्वप्रिय‚ न्यायप्रिय‚ दयालु और शक्तिशाली सम्राट थे। लोकहित के जरिये सम्राट अशोक ने अपने काल में न केवल मानवों की चिंता की‚ बल्कि उन्होंने जीवमात्र के लिए भी कई सराहनीय काम किए हैं। इसलिए सम्राट अशोक को अहिंसा‚ शांति‚ लोक कल्याणकारी नीतियों के लिए एक अतुलनीय और महान् अशोक के रूप में जाना जाता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार सम्राट अशोक ने भारत के गौरव और गरिमा को विश्व में प्रतिष्ठित किया‚ उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस गौरवशाली परंपरा की पुनस्र्थापना की दिशा में सुदृढ प्रयास किए हैं‚ जिससे पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और साख बढी है। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की नीतियों एवं सिद्धांतों को अमल में लाते हुए बिहार सरकार ने भी कई लोक हितकारी कार्यक्रमों को शुरू किया है। सम्राट अशोक की ऐतिहासिक यादों को सजीवता प्रदान करने तथा उनके प्रति सम्मान रखते हुए बिहार सरकार ने शहरी निकायों में नगर प्रशासन कार्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया है। अब तक १० शहरी निकायों में सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
जिनसे कभी फासला रहा वो अब नजदीक आ रहेः तेजस्वी

जिनसे कभी फासला रहा वो अब नजदीक आ रहेः तेजस्वी

बोचहां उपचुनाव : राजद ए टू जेड की पार्टी- तेजस्वी

बोचहां उपचुनाव : राजद ए टू जेड की पार्टी- तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend