ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM Modi हैं तो मुमकिन है… अमेरिका समझ नहीं पा रहा करें तो क्या करें

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
PM Modi हैं तो मुमकिन है… अमेरिका समझ नहीं पा रहा करें तो क्या करें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के बाद अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर थोपे गए तमाम आर्थिक प्रतिबंधों (Sanctions) के बावजूद भारत-रूस द्विपक्षीय सौदे बदस्तरूर जारी हैं. स्थिति यह है कि इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत ऑस्ट्रेलिया ने विगत दिनों ही भारत के साथ मुक्त व्यापार (Free Trade) समझौता किया है. जाहिर है रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के रूप में परोक्ष युद्ध छेड़े अमेरिका के लिए यह टीसता घाव जैसा है. इस कड़ी में सबसे पहले भारत दौरे पर आए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दिलीप सिंह (Dalip Singh) ने भारत को रूस से आयात जारी रखने पर चेतावनी दी. जवाब में उन्हें भारतीय नेतृत्व और कटनीतिज्ञों की कड़ी प्रतिक्रिया सहनी पड़ी. अब व्हाइट हाउस और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (llyod Austin) भारत को रूस को लेकर नसीहत दे रहे है, लेकिन बेहद सधे शब्दों में. दोनों ने ही अलग-अलग सुरों में रूस से आयात बढ़ाने पर प्रतिबंधों का हवाला दे रहे हैं, लेकिन भारत (Modi Government) का पक्ष लेना नहीं भूल रहे.

एक कदम आगे दो कदम पीछे वाली प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं. इनके तहत रूस से होने वाले कच्चे तेल व अन्य सामानों के आयात व निर्यात पर रोक लगा दी है. हालांकि भारत, रूस से कच्चा तेल और अन्य कमोडिटी आयात कर रहा है. इस मुद्दे पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि रूस से ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी या वृद्धि करना भारत के हित में नहीं है. इसके साथ ही अमेरिका ने भारत से मॉस्को पर अपनी निर्भरता को कम करने और मदद के लिए साथ काम करने की पेशकश की है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

व्हाइट हाउस ने चेताया फिर स्पष्टीकरण दिया
हालांकि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने भारत को नसीहत देने के लिए डिप्टी एनएसए दिलीप सिंह के दिल्ली दौरे को ही आधार बनाया है. उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह दिलीप सिंह की नई दिल्ली यात्रा के संबंध में जेन साकी ने ब्यौरा देते हुए कहा कि, उन्होंने अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में समझाया और दोहराया कि किसी भी देश या संस्था को इसका पालन करना चाहिए. भारत दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय अधिकारियों से कहा कि रूस से ऊर्जा या अन्य वस्तुओं का आयात बढ़ाना भारत के हित में नहीं है. वहीं साकी ने कहा कि भारत रूस से ऊर्जा का जो आयात कर रहा है वह उसकी कुल ऊर्जा के आयात का केवल एक से दो प्रतिशत है. हालांकि जेन साकी स्पष्ट करना नहीं भूलीं कि रूस से ऊर्जा के लिए नई दिल्ली से किए जा रहे भुगतान पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं.

रक्षा सचिव का रक्षा सौदों पर अमेरिकी मदद का आह्वान
इसके बाद अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत निकट भविष्य में रूसी सैन्य उपकरणों पर अपनी निर्भरता को कम करेगा. ऑस्टिन ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं. हमारा मानना है कि रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है.’ ऑस्टिन ने कहा, ‘आगे हमारी मांग यह है कि भारत उन उपकरणों के प्रकारों को कम करें जिनमें वे निवेश कर रहे हैं और बल्कि उन इक्विपमेंट्स को खरीदें जो अधिक अनुकूल हों.’ हालांकि यहां भी रक्षा सचिव कांग्रेसी जो विल्सन से कहना नहीं भूले कि अगर हम बिक्री पर कुछ प्रतिबंधों को खत्म कर दें तो भारत अच्छा सहयोगी हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
नवजात शिशुओं की अब प्रसव केंद्र पर ही होगी व्यापक जांच

नवजात शिशुओं की अब प्रसव केंद्र पर ही होगी व्यापक जांच

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अनुशंसा की जाये रद्द

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अनुशंसा की जाये रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend