ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान की सियासी उठापटक के बीच सुप्रीम कोर्ट पर लगी है सभी की नजर

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान की सियासी उठापटक के बीच सुप्रीम कोर्ट पर लगी है सभी की नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और नेशनल असेंबली भंग होने के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। विपक्ष ने स्पीकर के प्रस्ताव भंग करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद SC में आज फिर सुनवाई होगी। इसी बीच, पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) ने 3 महीने के अंदर चुनाव करा पाने से इनकार कर दिया है। ECP के मुताबिक हाल ही में हुए परिसीमन के बाद देश में आम चुनाव कराने के लिए कम से कम 6 महीने का समय चाहिए।

इससे पहले सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान (CJP) की एक टिप्पणी ने इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। CJP उमर अता बांदियाल ने कहा- स्पीकर ने संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया। यह बेंच मानती है कि अनुच्छेद 5 का इस्तेमाल करने के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव खारिज नहीं किया जा सकता।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

बेहूदा तर्क पर कोर्ट नाराज
इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील बाबर अवान ने कहा- हमारे अटॉर्नी जनरल ने 21 मार्च को इसी कोर्ट में भरोसा दिलाया था कि हम किसी को सदन में आने से नहीं रोकेंगे। हमने यही किया। अब ये स्पीकर का फैसला है कि वो वोटिंग कराते हैं या नहीं।

अवान के इस तर्क को चीफ जस्टिस ने बेहूदा बताया। कहा- आपकी दलीलें इस मामले से संबंधित ही नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा है कि मैं आपके सामने साफ कर दूं कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा- जजों को आपकी सियासत से कोई मतलब नहीं है। हम यहां संविधान और नियमों के बारे में सुनवाई कर रहे हैं।

पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट अगर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश देता है तो फौज का रोल अहम हो जाएगा। इन हालात में सियासी हालात और मुश्किल हो जाएंगे।
पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट अगर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश देता है तो फौज का रोल अहम हो जाएगा। इन हालात में सियासी हालात और मुश्किल हो जाएंगे।

आगे सिर्फ टकराव का रास्ता
सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के रुख से लगता है कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो हालात बेहद मुश्किल हो जाएंगे। संविधान विशेषज्ञ और जर्नलिस्ट मुर्तजा सोलंगी ने जियो न्यूज से कहा- अगर कोर्ट अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का आदेश देता है तो इसका मतलब यह हुआ कि संसद को फिर बहाल किया जाए। सरकार की हार तो तय है और इसीलिए वो वोटिंग से भाग रही है। ऐसे में देखना होगा कि फौज का क्या रोल होता है, क्योंकि इमरान को अब तक उसने ही बचाया है।

भारत और ब्रिटेन लोकतंत्र की मिसाल

पाकिस्‍तान मीडिया में चली बहस के दौरान संसदीय प्रणाली में कानून और संविधान का पालन करने वाले देशों में भारत का नाम भी लिया गया। जियो न्‍यूज पर चली बहस के दौरान पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि ब्रिटेन या भारत में संविधान का कभी उल्‍लंंघन नहीं किया गया। उन्‍होंने ये भी कहा कि ये देश संसदीय प्रणाली और लोकतंत्र की मिसाल रहे हैं। लेकिन पाकिस्‍तान में इस तरह की चीज कभी देखने को ही नहीं मिली हैं।

जल्‍द होना चाहिए फैसला

इस दौरान बहस में शामिल अन्‍य मेहमानों का कहना था कि पाकिस्‍तान के बनने से लेकर अब तक कई मर्तबा इस तरह की स्थिति देश में बनी है जब लोकतंत्र और संविधान का मजाक बनाया गया और फिर समय निकलने के साथ हम आगे बढ़ गए। लेकिन उस दौरान जो कुछ हुआ उसने दूसरे लोगों के लिए वही रास्‍ता इख्तियार करने का एक जरिया खोल दिया। लिहाजा ये जरूरी है कि इस विकल्‍प को बंद किया जाए। इसलिए सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जल्‍द ही फैसला सुनाना चाहिए।

राष्‍ट्रपति ने किया कोर्ट के आदेश का उल्‍ल्‍ंघन

हामिद मीर का यहां तक कहना था‍ कि रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए एक आदेश पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी इजाजत के बिना राष्‍ट्रपति या फिर प्रधानमंत्री कोई फैसला नहीं सुनाएंगे। इसके बाद भी राष्‍ट्रपति ने इमरान खान को केयरटेकर प्रधानमंत्री के तौर पर काम करने का आदेश पारित कर कोर्ट की अवहेलना की है। ऐसे में पीएम के साथ राष्‍ट्रपति ने भी संविधान का मजाक बनाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
Petrol- Diesel की कीमतों में 12 दिनों में 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

80 पैसे ही क्यों? पेट्रोल डीजल में अब तक की सबसे बड़ी तेजी, लोगों को याद आया कांग्रेस वाला '7 का झटका'

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को करेंगे संबोधित,सड़कों पर लगा लाशों का अंबार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को करेंगे संबोधित,सड़कों पर लगा लाशों का अंबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend