ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसके निशाने पर PAK के पूर्व PM नवाज शरीफ? 24 घंटे में दूसरी बार हमला, ऑफिस पहुंचे 20 नकाबपोश

UB India News by UB India News
April 5, 2022
in अपराध, खास खबर
0
किसके निशाने पर PAK के पूर्व PM नवाज शरीफ? 24 घंटे में दूसरी बार हमला, ऑफिस पहुंचे 20 नकाबपोश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान की सियासत में इमरान खान की वजह से इस समय हंगामा मचा हुआ है। लेकिन इस हंगामे का असर ब्रिटेन की राजधानी लंदन तक दिखाई दे रहा है। ताजी खबर ये मिली है कि लंदन में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दफ्तर पर हमला हुआ है और इस घटना को करीब 20 नकाबपोश लोगों ने अंजाम दिया है। हमलावरों की गाड़ियों पर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) का झंडा भी था।

जियो न्यूज के पत्रकार मुर्तजा अली शाह ने लंदन में नवाज शरीफ के ऑफिस के बाहर का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। बता दें कि नवाज शरीफ पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

मुर्तजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाज के दफ्तर के बाहर दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई है। मुर्तजा ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि लंदन में नवाज शरीफ के ऑफिस पर करीब 20 लोगों के समूह ने हमला किया। उस समय नवाज शरीफ अपने ऑफिस में ही थे। इस दौरान पुलिस बार-बार कॉल करने के बावजूद हिंसा को रोकने में विफल रही। यहां तीन कारों में पीटीआई के झंडे भी दिखाई दिए। मुर्तजा ने बताया है कि इस मामले में अब तक 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

बता दें कि एक दिन पहले भी नवाज पर हमले की कोशिश हुई थी, जिसमें उनके बॉडीगार्ड को चोटें आईं थीं। हालांकि इस हमले में नवाज बच गए थे। ऐसे में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इस घटना की निंदा की थी और फौरन इमरान खान को अरेस्‍ट करने की मांग की थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ लंदन में रहते हैं और 72 साल के हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान,पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान,पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया

बिहार में भी बनाएं बिजली के उपकरणः शाहनवाज

बिहार में भी बनाएं बिजली के उपकरणः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend