ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हैदराबाद: कबाड़ की दुकान में आग, बिहार के 11 लोग जिंदा जले

UB India News by UB India News
March 25, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, सारण
0
हैदराबाद: कबाड़ की दुकान में आग, बिहार के 11 लोग जिंदा जले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। भोईगुड़ा में हुई भीषण अगलगी की घटना में बिहार के 11 मजदूर जिंदा जल गए हैं। ये सभी सारण जिले के अमनौर केे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में ये सभी फंस गए थे। सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। शवों का पोस्‍टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रि‍गेड की नौ गाड़‍ियों को आग पर काबू करने में तीन घंटा से अधिक समय लग गया।

सुबह 4 बजे लगी आग
हैदराबाद जिला कलेक्टर, एल शरमन ने बताया कि आग की घटना सुबह करीब 4 बजे की है. आग कबाड़ गोदाम में लगी थी, जिसमें कुछ लकड़ी का सामान भी था. सभी मृतक गोदाम में सो रहे थे और यहीं काम करते थे. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कबाड़ गोदाम में आग लगने से करीब 11 मजदूरों के जले हुए अवशेष मिले हैं, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

एक को बचाया गया
कलेक्टर ने बताया कि हादसे के वक्त मौजूद 12 लोगों में से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जिसका इलाज चल रहा है.उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.

आशंका जताई जा रही है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है. सभी मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे. मृतकों के परिवार से स्थानीय प्रशासन संपर्क करने की कोशिश में लगा हुआ है, ताकि उनके शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाए. प्रशासन घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
गांधी मैदान में जगमगायी बिहार की विरासत

गांधी मैदान में जगमगायी बिहार की विरासत

शहादत दिवस :सींखचों के पीछे से भी वे स्वतंत्रता समर में उत्साह की नई लहर लाने में सफल रहे

शहादत दिवस :सींखचों के पीछे से भी वे स्वतंत्रता समर में उत्साह की नई लहर लाने में सफल रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend