ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन पर हमले का 26वां दिन , युक्रेन से बेंगलुरू लाया गया छात्र नवीन का पार्थिव शरीर

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
यूक्रेन पर हमले का 26वां दिन , युक्रेन से बेंगलुरू लाया गया छात्र नवीन का पार्थिव शरीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 26वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ने कहा है कि वे रूस के साथ बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर रूस के साथ बातचीत विफल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। वहीं, यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर बेंगलुरू पहुंच गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हवाईअड्डे पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चे (नवीन शेखरप्पा) की यूक्रेन में जान चली गई। नवीन का पार्थिव शरीर यूक्रेन से यहां लाना बहुत मुश्किल था। ये बहुत साहस की बात है। हमारे प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और सरकार ने ये करके दिखाया। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं।

Family of Naveen Shekharappa Gyangoudar pays their last tribute at his native place in Haveri, Karnataka

He was killed in a shelling attack in #Ukraine️ on March 1st. pic.twitter.com/kgYBqH3Yy0

— ANI (@ANI) March 21, 2022

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने रविवार रात को मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए मॉस्को के समय के हिसाब से सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे) की डेडलाइन दी थी। हालांकि, यूक्रेन ने सरेंडर के इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।

सरेंडर करने का सवाल ही नहीं उठता : यूक्रेन
CNN के मुताबिक, यूक्रेन की डिप्टी PM इरिना वेरेस्चुक ने कहा कि सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। किसी भी तरह सरेंडर या हथियार डालने जैसी कोई बातचीत नहीं हो सकती है। हम इस बारे में पहले ही रूस को बता चुके हैं। रूस को 8 पेज के लेटर पर टाइम खराब करने के बजाय मानवीय कॉरिडोर खोलना चाहिए।

उधर, रूसी सेना ने रविवार रात को राजधानी कीव के रिहाइशी इलाके और एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हो गई। मॉल के मलबे से यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस ने एक आदमी को जिंदा निकाला है।

आज के अपडेट्स…

  • सूमी के उत्तरपूर्वी शहर में एक केमिकल प्लांट में अमोनिया लीकेज हो गया है। गवर्नर दिमित्रो ज़्य्वित्स्की ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को यहां से सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा है।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पोलैंड जाएंगे। इस दौरान वे नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ यूक्रेन के संकट पर चर्चा करेंगे।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि मारियुपोल के नागरिकों को जबरदस्ती रूस भेजा गया है।
  • पोलैंड के डिप्टी PM जारोस्लॉ काग्ज्योंस्की ने कहा है कि वे गुरुवार को नाटो समिट में यूक्रेन के लिए पीस कीपिंग मिशन का प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि पीस कीपिंग मिशन की संभावना को अमेरिका रविवार को ही खारिज कर चुका है।
  • स्लोविनिया के PM जेन्ज जेन्सा ने कहा कि वे अपने राजदूत को जल्द ही यूक्रेन की राजधानी कीव में वापस भेजेंगे। उन्होंने कहा, यूक्रेन को सीधे डिप्लोमेटिक सपोर्ट की जरूरत है।
  • अमेरिका में चीन के राजदूत क्विन गेंग ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें चीन की तरफ से रूस को हथियारों की सप्लाई कर यूक्रेन जंग में सपोर्ट करने का दावा किया गया है।
  • यूक्रेन एडमिनिस्ट्रेशन ने रूस समर्थक कहे जाने वाले विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक की पार्टी समेत 11 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया।
  • रूसी सेना ने 600 घंटे तक लगातार काम कराने के बाद चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से 64 कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। इस प्लांट में 200 लोगों का स्टाफ है।
  • तुर्की के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन अहम मुद्दों पर समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। तुर्की दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
  • अमेरिका का दावा है कि यूक्रेन के अधिकांश हिस्सों में अब हालात आपसी गतिरोध के बन गए हैं। रूस झुंझलाहट में आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।

रूस ने नहीं की अपना कमांडर मरने की पुष्टि
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोझाएव ने टेलिग्राम पोस्ट में मारियुपोल शहर में जंग के दौरान पोस्ट-कैप्टन आंद्रेई पैली के मारे जाने का दावा किया। पैली रूस की ब्लैक-सी फ्लीट के डिप्टी कमांडर थे। हालांकि, रूसी नेवी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। क्रीमिया में मौजूद सेवस्तोपोल रूस की ब्लैक-सी फ्लीट का अहम बेस है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इजराइली संसद को किया संबोधित, मांगा मिसाइल डिफेंस सिस्टम
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने रविवार रात इजराइल की संसद को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इजराइल की तरफ से अपना आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूक्रेन को बेचने से इनकार करने पर सवाल उठाए।

रूसी एयरस्ट्राइक में सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त

रूसी एयरस्ट्राइक में सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया है। सूमी ओब्लास्ट के गवर्नर दिमित्रो ने बताया कि 21 मार्च को रूस की ओर से हवाई हमला किया गया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे सुमीखिंप्रोम रासायनिक संयंत्र से अमोनिया का रिसाव हुआ। उनके मुताबिक, इससे 2.5 किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
इजराइल कर रहा समझौता कराने की कोशिश…
यहूदी मूल के जेलेंस्की ने इजराइल से यूक्रेनी यहूदियों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा- हर कोई जानता है कि आपका मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेस्ट है और आप निश्चित तौर पर हमारे लोगों की मदद करेंगे। जेलेंस्की की अपील के बाद इजराइली विदेश मंत्री याइर लैपिड ने कहा, हम यूक्रेन की जितनी हो सकेगी, उतनी मदद करेंगे।
बता दें कि इजराइली प्रधानमंत्री नफ्टाली बैनेट लगातार जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। वे दोनों से इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं। अपने पड़ोसी और कट्टर दुश्मन सीरिया में रूस की प्रभावशाली भूमिका के चलते इजराइल लगातार मॉस्को के साथ अपने संबंध खराब होने से बचाने की कोशिश कर रहा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
रौद्र रूप में चक्रवाती तूफान ‘असनी’, भयंकर बारिश-तूफान, NDRF तैनात

रौद्र रूप में चक्रवाती तूफान 'असनी', भयंकर बारिश-तूफान, NDRF तैनात

बिहार में होली पर 32 लोगों की संदिग्‍ध मौत

बिहार में होली पर 32 लोगों की संदिग्‍ध मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend