ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका ने रूस से छीना MFN का दर्जा, आयात-निर्यात पर पड़ेगा असर

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार
0
अमेरिका ने रूस से छीना MFN का दर्जा, आयात-निर्यात पर पड़ेगा असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तमाम तरह के प्रतिबंध रूस पर थोपे थे. अब उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए बाइडन ने रूस से सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा भी वापस ले लिया है. इसके साथ ही रूस से समुद्री खाद्य उत्पादों, शराब एवं हीरों के आयात पर भी रोक लगा दी है. बाइडन प्रशासन ने रूस से एमएफएन का दर्जा वापस लेने से पहले यूरोपीय संघ और जी-7 समूह को भी विश्वास में लिया है. इस कदम के बाद अमेरिका और सहयोगी देश रूस से किए जाने वाले आयात पर भारी शुल्क लगा सकेंगे. इसके साथ ही रूसी सामानों पर प्रतिबंध लगाने और सेवाओं को देश से बाहर प्रतिबंधित करने के भी रास्ते खुल गए हैं.

एमएफएन दर्जा खत्म करने का यह होगा असर
बाइडन प्रशासन के इस कदम से अब अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस से होने वाले आयात पर भारी शुल्क लगा सकेंगे. यहां तक कि रूसी सामानों पर प्रतिबंध लगाने और सेवाओं को देश से बाहर प्रतिबंधित करने के भी रास्ते खुल जाएंगे. जाहिर बात है कि यूक्रेन पर रूसी हमले से बौखलाए अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं. इसके अलावा अमेरिका ने रूस के केंद्रीय बैंक की संपत्ति को जब्त करने, निर्यात को सीमित करने समेत रूस के कुलीन वर्गों और उनके परिवारों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय किया है. गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा पिछले एक महीने के दौरान लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से रूस की मुद्रा रूबल डॉलर के मुकाबले 76 फीसदी गिर गई है.

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

ऐसा होता है एमएफएन का दर्जा
गौरतलब है कि सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा एक राष्ट्र द्वारा व्यापार में सहयोगी राष्ट्रों को दिया जाता है. मसलन इसके जरिये विश्व व्यापार संगठन के 164 सदस्य देश अन्य के साथ एकसमान व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यही वजह है कि जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड के सदस्य देश एक दूसरे को सामानों पर सीमा शुल्क लगाने के मामले में ‘फेवर्ड ट्रेडिंग पार्टनर्स’ की नीति अमल में लाते हैं. जिस देश को एमएफएन का दर्जा दिया जाता है, उसे यह दर्जा देने वाला सहयोगी सहयोगी देश में व्यापार के मोर्चे पर वरीयता देता है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई सामनों का आयात-निर्यात भी बगैर किसी शुल्क के होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

Next Post
पीएम मोदी का अहमदाबाद में रोड शो, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद केंद्र की राजनीति में क्या दिखेगा बदलाव?

चुनाव नतीजे: मोदी ने राजनीति के व्याकरण को ही बदल कर रख दिया

चुनाव नतीजे: मोदी ने राजनीति के व्याकरण को ही बदल कर रख दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend