ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा में मेडिकल छात्रों का हंगामा,मेडिकल दुकान में लगा दी आग ,4 लोग झुलसे

UB India News by UB India News
March 13, 2022
in अपराध, खास खबर, दरभंगा, स्वास्थ
0
दरभंगा में मेडिकल छात्रों का हंगामा,मेडिकल दुकान में लगा दी आग ,4 लोग झुलसे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा में DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के जूनियर मेडिकल स्टूडेंट ने शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में एक प्राइवेट मेडिकल दुकान में आग लगा दी एवं दुकानदार के साथ मारपीट की। आग से दुकान धू-धूकर जल गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। दुकानदार का अरोप है कि आक्रोशित छात्रों ने वहां मौजूद लोगों को पेट्रोल से जलाने की कोशिश की। वहीं अगलगी में 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं दुकान में रखे करीब 40 लाख की दवा जलकर राख हो गई।

बेतिया में स्कूली छात्र को शिक्षक ने बुरी तरह पीटा
बेतिया में शुक्रवार को एक शिक्षक ने एक स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां छात्र का इलाज किया जा रहा है। मामला चनपटिया प्रखंड के लालगढ़ गांव का है। चनपटिया प्रखण्ड के राजकीय बुनियादी विद्यालय लालगढ़ में वर्ग 5 के छात्र को विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार राय के द्वारा बहुत ही निर्ममता से पिटाई की।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दरअसल पूरा मामला दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्र और मेडिकल दुकानदार के बीच बहस से शुरू हुआ था. पीड़ित दुकानदार की मानें तो मेडिकल कॉलेज के छात्र मैगी लेने किराना दुकान पर पहुंचे. उस वक्त दुकानदार दुकान पर नहीं था. तब छात्रों ने बगल की मेडिकल दुकान पर बैठे स्टाफ दुकानदार के बारे में पूछा. मेडिकल दुकान के स्टाफ ने कहा कि रुकिए, कुछ देर में दुकानदार आ जाएंगे. तब मेडिकल के छात्रों ने इस स्टाफ पर बत्तमीजी का आरोप लगाया और इसी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

इसी बीच छात्रों ने फोन कर अपने और साथियों को बुला लिया. बहसा-बहसी के बीच किसी छात्र ने मेडिकल शॉप के स्टाफ के चेहरे पर कैंची से वार कर दिया. इसके बाद हंगामा बढ़ता गया. हंगामा सुनकर दुकान का मालिक घर से बाहर निकला. इस बीच दुकानदारों से बहस करते छात्रों ने दुकानदारों पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी. इससे 4 दुकानदार झुलस गए.

मेडिकल दुकान के मालिक जावेद खान ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर वे घर से बाहर निकले. बाहर छात्रों की भीड़ लगी थी. तब हमने छात्रों को समझाना शुरू किया. लेकिन वे समझने को तैयार न थे. उनके हाथ में पेट्रोल के केन थे, जिसे उन्होंने हमारे शरीर पर फेंकना शुरू कर दिया और साथ ही आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की. जावेद खान का कहना है कि इस हमले में 4 लोग झुलसे हैं. मेडिकल दुकानदार ने कहा कि छात्रों ने हम पर लाठी डंडे से भी हमला किया. इस हमले में हाथ टूट गया सिर भी फट गया. साथ ही दुकान में रखे करीब 80 लाख की दवा को भी मेडिकल छात्रों ने जला दिया. छात्रों की आगजनी में कुल 4 दुकानें जली हैं.

मो शहीद खां ने बताया कि वे खान मोटर के नाम से गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग देने का काम करते है. छात्रों ने उनकी दो कारें भी आग के हवाले कर दीं. शहीद ने कहा की सभी छात्र नशे में थे और नशे की हालत में उन्होंने फायरिंग भी की.

एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. एसडीपीओ ने कहा कि मैगी के एक छोटे से मामले ने मामला इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसमें 4 दुकानें जला दी गईं. उन्होंने बताया कि हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं. हम सभी यहां कैम्प कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, मेडिकल छात्रों ने अपने तरफ से सफाई देने से इनकार कर दिया और कहा हमलोग मीटिंग करेंगे फिर मीडिया में बयान देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
किसान संगठनों का राजनीतिक दल एसएसएम विधानसभा चुनाव में रहा प्रभावहीन

किसान संगठनों का राजनीतिक दल एसएसएम विधानसभा चुनाव में रहा प्रभावहीन

भारत–चीन संबंधों में बढ़ती जा रही आंच ……

भारत–चीन संबंधों में बढ़ती जा रही आंच ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend