ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

9.7 फीसद रहेगी आर्थिक विकास दरः तारकिशोर

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in कारोबार, पटना, भाजपा, विधानमंडल
0
9.7 फीसद रहेगी आर्थिक विकास दरः तारकिशोर

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री तारिकशोर प्रसाद ने कहा कि विगत कई वर्षों से हमारी सरकार का लक्ष्य राज्य के समावेशी‚ सतत् एवं सर्वांगींण विकास का रहा है। राज्य के विकास में साल–दर–साल नये–नये आयाम जोडे हैं। कोविड–१९ जैसी विकट आपदा के बावजूद वित्तीय वर्ष २०२२–२३ में राज्य की आर्थिक विकास दर ९.७ फीसद रहने का अनुमान है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिहार विधान सभा में वित्तीय वर्ष २०२२–२३ के बजट पर आयोजित वाद विवाद का जवाब दे रहे थे॥। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष २००७ से कृषि रोड मैप के तहत कृषि क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं। मुर्गी पालन‚ मछली पालन‚ गौवंश का विकास एवं सहकारिता का विकास किया जायेगा। कृषि को उद्योग से जोडने तथा अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराने के उद्’ेश्य से राज्य सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण नीति बनाई है। आत्मा ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है और करीब ८० फीसद जनसंख्या इसी क्षेत्र में निवास करती है‚ इसलिए राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं ग्रामीणों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए जहां एक ओर सडक‚ बिजली‚ शिक्षा‚ स्वास्थ्य‚ स्वच्छ जल इत्यादि के क्षेत्र में बजट को बढाया है। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में भी नवोन्मेषी सुधार किए गए हैं। राज्य के माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में स्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एवं राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पद के सृजन की स्वीकृति दी गयी है। वर्ष २०२२–२३ के लिए राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार‚ गुणात्मक तथा आधारभूत अधिसंरचना को मजबूत करने के लिए सर्वाधिक बजट का प्रावधान किया है। राज्य में निजी निवेश एवं उद्योग को बढावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया है। अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति‚ पिछडा वर्ग‚ अति पिछडा वर्ग‚ अल्पसंख्यक वर्ग‚ महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों‚ वृद्धजनों एवं अन्य वंचित वर्गों के हितों के संरक्षण एवं कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में लोक व्यय से राज्य में जहां एक ओर मानव विकास सूचकांक में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर राज्य को स्वस्थ‚ शिक्षित एवं कुशल नागरिक मिलेंगे। उद्योग‚ औद्योगिक निवेश‚ कृषि‚ सहकारिता एवं पशुपालन आदि प्रक्षेत्र में व्यय के फलस्वरूप राज्य के आर्थिक विकास को एक नयी दिशा दी जायेगी। इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे नवयुवकों को रोजगार के असीम अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य का फोकस ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आधारभूत संरचना के विकास पर रहेगा। इससे एक तरफ जहां राज्य में औद्योगिक विकास के लिए दीर्घकालीन पूंजीगत संरचना का निर्माण होगा वहीं दूसरी ओर बडे पैमाने पर निर्माण कार्य होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजित होंगे जो अंततोगत्वा राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
राज्य के बजट को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

राज्य के बजट को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

माध्यमिक स्कूलों में लिपिक के पद समाप्त‚ सहायक की होगी नियुक्तिः मंत्री

माध्यमिक स्कूलों में लिपिक के पद समाप्त‚ सहायक की होगी नियुक्तिः मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend