ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाहुबली अनंत सिंह जेल से बाहर आए तो चढ‍़ा मुंगेर का चुनावी पारा

UB India News by UB India News
May 5, 2024
in पटना, बिहार, मुंगेर
0
बाहुबली अनंत सिंह जेल से बाहर आए तो चढ‍़ा मुंगेर का चुनावी पारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान का दो चरण संपन्न हो चुका है. तीसरे चरण के मतदान के ठीक पहले पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पेरोल पर जेल से बाहर निकले हैं. बिहार सरकार ने उन्हें पेरोल दिया है. रविवार को अनंत सिंह जेल से निकले हैं. समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. जेसीबी से उनकर फूलों की बारिश की गयी. वहीं अनंत सिंह जेल से बाहर निकले तो मुंगेर संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव का माहौल भी अब और अधिक गरमा गया है. समर्थकों के बीच बैठे अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अधिक से अधिक वोट देने की अपील कर रहे हैं.

अनंत सिंह जेल से बाहर आए, समर्थकों के बीच का वीडियो सामने आया..

रविवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जब बेऊर जेल से बाहर निकले तो उनके समर्थकों में काफी प्रसन्नता दिखी. गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया. अनंत सिंह ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी की. वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें अनंत सिंह अपने समर्थकों से घिरे हैं और उनके समर्थक कहते दिख रहे हैं कि ‘अपने आ गेलखिन ता पोलिंग ऐसेहीं बढ़तै..” यानी अब आप आ गए हैं तो वोट ऐसे ही बढ़ जाएगा.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

अधिक वोट करने की अपील

वहीं इस वीडियो में अपने समर्थकों को अनंत सिंह कह रहे हैं कि’ हूमच के दहो..’. समर्थक संग अनंत सिंह 13 तारीख यानी चौथे चरण में होने वाले मुंगेर के चुनाव में मतदान को लेकर बात करते दिख रहे हैं. उनके समर्थक कह रहे हैं कि सुबह से ही लाइन लगाना होगा.. कुल मिलाकर अधिक से अधिक वोट कराने की बात इस वीडियो में हो रही है.

मुंगेर सीट के चुनाव पर बोले अनंत सिंह

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हम अपने घर के काम से बाहर आए हैं. लेकिन जनता को हम भगवान मानते हैं इसलिए जनता से जाकर भेंट मुलाकात कर रहे हैं. गांव-गांव जाकर जनता से हम मुलाकात करेंगे. अनंत सिंह के लिए जब छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगने लगे तो अनंत सिंह ने कहा कि ये लोग मेरे हैं तो भीड़ तो लगेगी. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह मुंगेर सीट पर 5 लाख वोट से जीतेंगे. कहीं कोई चुनाव है ही नहीं. वहीं राजद प्रत्याशी अनीता देवी के पति अशोक महतो का जिक्र आने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन सबका नाम भी हम नहीं जानते हैं. ये कौन हैं और कहां के हैं.

मुंगेर का चुनावी पारा और चढ़ा..

गौरतलब है कि मुंगेर से एनडीए के प्रत्याशी जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा सांसद ललन सिंह हैं. जिनकी प्रस्तावक इसबार अनंत सिंह की पत्नी सह विधायक नीलम देवी हैं. पिछले चुनाव में दोनों आमने-सामने थे. लेकिन बिहार में पिछले महीनों जब सियासी उलटफेर हुआ तो नीलम देवी राजद का दामन छोड़कर एनडीए के खेमे में आ गयीं. वहीं ललन सिंह के सामने इसबार बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी राजद की प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरी हैं. अशोक महतो ने जेल से निकलने के बाद हाल में ही शादी की और लालू यादव ने उनकी नयी नवेली पत्नी अनीता देवी को मुंगेर से टिकट थमाया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल

धन्यवाद देंगे पर माफी नहीं.....

मुसलमान आरक्षण पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी ने खेला कर्पूरी कार्ड

मुसलमान आरक्षण पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी ने खेला कर्पूरी कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend