ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धन्यवाद देंगे पर माफी नहीं…..

UB India News by UB India News
May 5, 2024
in पटना, बिहार
0
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है. जैसे जैसे चुनाव का चरण बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे नेताओं के तेवर भी चढ़ते जा रहे हैं. पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग अब बिहार में और तेज हो गई है. एक तरफ सीएम नीतीश कुमार किसी भी चुनावी रैली में लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं, तो वहीं अब राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी नीतीश पर काफी तल्ख टिप्पणी की है. लालू ने कहा कि वो अब कभी भी नीतीश कुमार को माफ नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की बीमारी का भी खुलासा कर दिया.

धन्यवाद देंगे पर माफी नहीं

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार घर पर आ आयेंगे, तो वो उन्हें धन्यवाद दे देंगे, लेकिन उनको अब कभी माफ तो नहीं करेंगे. पुराने वक्त को याद करते हुए लालू यादव ने कहा कि जब हम बीमार थे, घर में बैठे रहते थे, या सोते रहते थे, तो नीतीश कुमार एकाएक चले आते थे. आकर जगाते थे, गले लगा लेते थे. हम आश्चर्य महसूस करते थे कि भाई इनको क्या हो गया है. लालू ने कहा कि बीमार रहते हुए भी हमने कभी खुद को बीमार महसूस नहीं किया. मैं हमेशा खुद को अंदर से मजबूत रखा.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

नीतीश कुमार दिख रहे हैं बीमार

लालू ने कहा कि मैं कुछ दिनों से महसूस कर रहा हूं कि नीतीश कुमार बीमार हैं. जिस तरह छाती पर वो हाथ रखे रहते हैं. आज ही एक मीटिंग देखा हमने कि 4000 सीट हम लोग लाएंगे बोले. फिर कहते हैं, गलती हो गई. सॉरी-सॉरी 400 सीट. ये किसी खास बीमारी के लक्षण हैं. लालू ने कहा कि इस चुनाव में हम लोग एनडीए को परास्त करेंगे. दो-दो प्रधानमंत्री हमने बनाए हैं. लेकिन नीतीश कुमार जैसा आदमी नहीं देखा. इससे पहले नीतीश कुमार अपनी चुनावी रैलियों में लालू, तेजस्वी और आरजेडी पर बेहद आक्रामक है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
मुसलमान आरक्षण पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी ने खेला कर्पूरी कार्ड

मुसलमान आरक्षण पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी ने खेला कर्पूरी कार्ड

महागठबंधन में टूट: खेला करने वालों के साथ खेला हो गया – सम्राट चौधरी

गोधरा कांड में लालू यादव पीएम मोदी को फंसाना चाहते थे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend