ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 76.62% मतदान

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि मणिपुर विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भी ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा। शाम 5 बजे तक 76.62% मतदान हुआ। हमें लगभग 85% मतदान होने की उम्मीद है।

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 76.62% मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में शनिवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव से पहले और बाद में कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच राज्य के छह जिलों के 1,247 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस चरण में कुल 8.38 लाख मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेनापति जिले में सबसे अधिक 82.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद थौबल जिले में 78 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। थौबल में 10 विधानसभा सीट हैं।

देश के पूर्वोत्तर इलाके के पर्वतीय राज्य मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे और आखिरी चरण में छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान शाम चार बजे तक चलेगा. इस चरण में दो महिलाओं समेत कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल के मुताबिक इस चरण में वोटिंग के लिए 1247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक तमाम जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

4,28,968 महिलाओं सहित 8,47,400 मतदाता 1,247 मतदान केंद्रों पर दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. इससे पहले 28 फरवरी यानी सोमवार को राज्य की कुल 60 सीटों में से 38 सीटों पर वोट डाले गए थे. पहले चरण में 12,09,439 मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के विधानसभा के साथ मणिपुर में भी 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे.

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्कता

पांच मार्च यानी शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए थौबल, जिरीबाम, चंदेल, उखरूल, सेनापति और तामेंगलोंग जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 300 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है. थौबल घाटी क्षेत्र में आता है, जबकि अन्य पांच जिले असम और नागालैंड की सीमा के साथ-साथ म्यांमार के पहाड़ी इलाकों में हैं. इससे सुरक्षा बलों को अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर काफी सतर्कता बरती जा रही है.

इन नेताओं की किस्मत का फैसला

दूसरे चरण का मतदान मणिपुर के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओकराम इबोबी सिंह (2002-2017) और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई भी दूसरे चरण के चुनाव में मैदान में हैं. दोनों कांग्रेस उम्मीदवार हैं. इनके साथ ही आज का मतदान बीजेपी के कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के चुनावी भाग्य को तय करेगा. 74 साल के बुजुर्ग नेता सिंह थौबल जिले की थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के लीतानथेम बसंता सिंह, जनता दल-युनाइटेड के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना के कोन्सम माइकल सिंह के खिलाफ चौतरफा मुकाबले में हैं.

चार सीटों पर कांग्रेस नदारद

मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 22 विधानसभा सीटों में से चार- चंदेल, माओ, ताडुबी, तामेंगलोंग और राजनीतिक हलकों में उम्मीदवार नहीं उतारे हैं और राजनीतिक हलकों ने देखा कि वह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है. एनपीपी, जो 2017 से मेघालय और मणिपुर दोनों में बीजेपी के सहयोगी रही है, लेकिन इस बार मणिपुर में अलग से चुनाव लड़ रही है.

सियासी गठबंधन का गणित

बीजेपी ने 2017 में 21 सीटें हासिल की थीं और एनपीपी और नगा पीपुल्स फंट्र (एनपीएफ) सहित विभिन्न दलों के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद पहली बार राज्य में सत्ता में आई थी. इस बार तीनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं. कांग्रेस, जिसने 2017 तक लगातार 15 सालों तक राज्य पर शासन किया, उसने चार वाम दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने के बाद मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का गठन किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप

यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप

रूस-यूक्रेन जंग का 10वां दिन: रूस की सेना ने यूक्रेन के तीन शहरों को घेरा

रूस-यूक्रेन जंग का 10वां दिन: रूस की सेना ने यूक्रेन के तीन शहरों को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend