ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in खास खबर, शिक्षा
0
यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के नागरिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने विभिन्न शहरों में 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाकर रखा है। रूस ने कहा कि उसकी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यूक्रेन स्थित जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में रूसी स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा कि यूक्रेन में कट्टरपंथियों और चरमपंथियों को पश्चिमी देशों का संरक्षण हासिल है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

उन्होंने कहा, “यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा जबरन बंधक बनाए जा रहे विदेशी नागरिकों की संख्या चौंकाने वाली है। खारकीव में भारत के 3,189 नागरिक, वियतनाम के 2,700 नागरिक, चीन के 202 नागरिक इसमें शामिल हैं। सूमी में 576 भारतीय नागरिक, 101 घाना के नागरिक और 121 चीनी नागरिक शामिल हैं।’’

नेबेंजिया ने कहा कि रूसी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चौकियों पर 130 आरामदायक बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए खारकीव और सुमी के लिए रवाना होने को तैयार हैं।

Main building & over parts of the special building are damaged, telephone line connection disrupted… if at any point cooling process is disturbed, it'd cause radioactive damage across large territories &have irreparable consequences to environment of entire continent: Ukraine pic.twitter.com/LopSoR7RjP

— ANI (@ANI) March 4, 2022

Referring to the Russian representative, the Ukraine representative said, "let me remind him & all of us that satan was also an angel, an angel that rebelled against God… make an appeal to the armed forces to assure a safe corridor for foreign students. Stop spreading lies." pic.twitter.com/umOZo5Z5mI

— ANI (@ANI) March 4, 2022

आज फिर वतन वापसी करेंगे 2 हजार भारतीय, रोमानिया से आए 229 छात्र

ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत शनिवार को 2,000 से अधिक भारतीय (Indians) नागरिकों के निकाले जाने की उम्मीद है. केंद्र ने उन भारतीयों को निकालने के लिए एक एयरलिफ्ट अभियान शुरू किया है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) के पड़ोसी देशों में अपना रास्ता खोज चुके हैं. नागरिकों को वापस लाने के लिए कई विशेष चार्टर के साथ-साथ भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की उड़ानें भी तैनात की हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘शनिवार 11 विशेष नागरिक उड़ानों के 2,200 से अधिक भारतीयों को वापस लाने की उम्मीद है, जिसमें 10 नई दिल्ली और एक मुंबई में उतरेगी.’

यहां से आ रही हैं फ्लाइट्स
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, ‘पांच उड़ानें बुडापेस्ट से, 2 रेजजो से और 4 सुसेवा से शुरू होंगी. चार सी -17 विमान रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया के लिए हवाई हैं, जिनके कल देर रात और सुबह जल्दी पहुंचने की उम्मीद है.’ शुक्रवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 17 विशेष उड़ानें भारत वापस आईं, जिनमें 14 नागरिक उड़ानें और तीन सी-17 आईएएफ उड़ानें शामिल हैं. नागरिक उड़ानों में 3,142 लोग थे, सी -17 उड़ानों ने 630 यात्रियों को निकाला’

अब तक इतने भारतीयों ने की वतन वापसी
बयान के अनुसार, अब तक 43 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा 9,364 से अधिक भारतीयों को निकाला गया है. सी-17 की सात उड़ानों ने अब तक 1,428 यात्रियों को निकाला है और 9.7 टन राहत सामग्री पहुंचाई है. नागरिक उड़ानों में बुखारेस्ट से 4, कोसिसे से 2, बुडापेस्ट से 4, रेजजो से 3 और सुसेवा से 2 उड़ानें शामिल हैं, जबकि आईएएफ ने बुखारेस्ट से 2 और बुडापेस्ट से 1 उड़ानें भरीं.’ केंद्र ने चार केंद्रीय मंत्रियों- हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) यूक्रेन से सटे देशों को चल रहे निकासी कार्यों का समर्थन और पर्यवेक्षण करने के लिए पहुंचे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
रूस-यूक्रेन जंग का 10वां दिन: रूस की सेना ने यूक्रेन के तीन शहरों को घेरा

रूस-यूक्रेन जंग का 10वां दिन: रूस की सेना ने यूक्रेन के तीन शहरों को घेरा

9.7 फीसद रहेगी आर्थिक विकास दरः तारकिशोर

9.7 फीसद रहेगी आर्थिक विकास दरः तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend