ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ‘थके हुए’, भाजपा रिमोट कंट्रोल से चला रही है सरकार…….

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
नीतीश ‘थके हुए’, भाजपा रिमोट कंट्रोल से चला रही है सरकार…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य में नीतीश कुमार सरकार का नेतृत्व एक ‘‘थके हुए’’ मुख्यमंत्री कर रहे हैं और सरकार उनकी सहयोगी भाजपा द्वारा “रिमोट कंट्रोल” के जरिये चलायी जाती है। राजद नेता ने यह बात इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कही। प्रसाद के पास वित्त विभाग भी है।

यादव लगभग एक घंटे तक बोले और इस दौरान 71 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बार-बार ‘‘थके हुए’’ विशेषण का इस्तेमाल किया। यादव ने कुमार पर ‘‘वही दोहराने’’ का आरोप लगाया ‘‘जो लोग सड़कों पर कहते सुने जा सकते हैं।’’ 2005 के बाद से अधिकांश समय बिहार पर शासन करने वाले राजग पर तंज कसते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री यादव ने सवाल किया कि राज्य में अभी भी 50 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे क्यों है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

 

उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की बार-बार मांग करने के लिए भी राज्य सरकार का मखौल उड़ाया और इस पर आश्चर्य जताया कि इसमें अड़चन क्यों है जबकि मुख्यमंत्री की जद (यू) केंद्र में भी भाजपा सरकार में भागीदार है। यादव ने तंज कसते हुए सवाल किया, ‘‘आप किससे विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राज्य के बजट में बढ़ोतरी एवं राज्य बजट के दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने को लेकर ढिंढोरा पीट रहे हैं लेकिन परिव्यय का एक बड़ा हिस्सा अक्सर अप्रयुक्त रहता है।

राजद नेता के “आरसीपी टैक्स” शब्द कहने से जद (यू) के सदस्य नाराज हो गए। यादव इस शब्द का इस्तेमाल नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी को संदर्भित करने के लिए करते रहे हैं जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। जब जद (यू) के विधायकों ने इसका विरोध किया, तो यादव ने जवाब दिया, ‘‘मैंने कोई नाम नहीं लिया है। मैंने कुछ भी असंसदीय नहीं कहा है। यदि आप भ्रमित हैं, तो मैं समझाता हूं कि आरसीपी से मेरा मतलब ‘रिजर्व’, ‘कमीशन’ और ‘प्रिवलेज’ है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वह मैं नहीं था जिसने सिर्फ एक पखवाड़े के भीतर पार्टी के खजाने में 100 करोड़ रुपये आने का दावा किया था।’’ उनका इशारा परोक्ष तौर पर प्रदेश जद (यू) अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के हालिया दावे की ओर था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 76.62% मतदान

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 76.62% मतदान

यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप

यूक्रेन ने 3,700 से ज्यादा भारतीयों को बनाया बंधक ? UNSC की बैठक में रूस ने लगाया बड़ा आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend