ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान परिषद में उठी विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग

UB India News by UB India News
March 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
विधान परिषद में उठी विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र यादव (Planning and Development Minister Bijendra Yadav) ने कहा है कि नीति आयोग ने प्रदेश के क्रमिक विकास (इंक्रीमेंटल इंप्रूवमेंट) को पूरी तरह दरकिनार किया है। यदि इस मानक को मापदंड में शामिल किया गया होता तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के दावे को और बल मिलता। विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता आसान हो जाती। मंत्री गुरुवार को विधान परिषद में सदस्य नीरज कुमार के ध्यानाकर्षण पर जवाब दे रहे थे।

विकसित और विकासशील राज्‍यों के विकास का मापदंड एक कैसे

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

मंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने विकसित और विकासशील राज्यों के लिए गरीबों के मापदंड को एक समान रखा है। लेकिन विकास के विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग राज्यों में विकास सूचकांक की प्राथमिकता बदलती है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2005-06 में -1.69 प्रतिशत थी। लेकिन 2006-07 में वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर 16.18 प्रतिशत हो गई। जो कि राष्ट्रीय विकास दर 9.57 प्रतिशत से काफी अधिक रही। उन्होंने कहा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार  बिहार की वृद्धि दर वर्ष में 2016-17 में 8.9 प्रतिशत, वर्ष 2018-19 में 9.3 प्रतिशत तथा वर्ष 2019-20 में 10.5 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय वृद्धि से अधिक है।

गरीबी रेखा के नीचे की आबादी घटी 

कहा कि, वर्ष 2014-15 से 2019-20 की अवधि में प्रदेश में प्रति व्यक्ति विकास व्यय में 17.9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि रही। उस वक्त राष्ट्रीय औसत 11.6 प्रतिशत ही रही। 2004-05 में बिहार की 54.4 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी जो वर्ष 2011 में घटकर 33.7 हो गई। महज सात वर्षों में गरीबी दर में 20.7 प्रतिशत की कमी हुई थी। मंत्री ने सदन को बताया कि बिहार में 2005 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 5.6 लाख बच्चे शामिल हुए। इसके बाद बालिका साइकिल, कन्या प्रोत्साहन जैसी योजनाओं के प्रभाव से बालिकाओं के नामांकन और शैक्षणिक उपलब्धियों में बड़ी उछाल आई।

क्रमिक रफ्तार को नीति आयोग ने किया दरकिनार

मंत्री ने अपने जवाब में स्वास्थ्य, कृषि क्षेत्र, बिजली,  जीवन स्तर में सुधार, घर तक शुद्ध पेयजल समेत अन्य योजनाओं का हवाला देकर कहा कि हमने विकास के लिए जो क्रमिक रफ्तार अपनाई और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जो कदम उठाए वैसे इंक्रीमेंटल इंप्रूवमेंट को नीति आयोग ने सीधे-सीधे दनकिनार कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
LIVE- पीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो,पीएम मोदी का ये रोड शो मलदहिया से गोदौलिया तक

LIVE- पीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो,पीएम मोदी का ये रोड शो मलदहिया से गोदौलिया तक

पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend