ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान सभा अध्यक्ष की बात नहीं सुनता थानेदारः तेजस्वी

UB India News by UB India News
March 3, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
विधान सभा अध्यक्ष की बात नहीं सुनता थानेदारः तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान सभा अध्यक्ष सभी विधायकों के संरक्षक हैं। जब विधान सभा अध्यक्ष का सम्मान नहीं होता है तो आम लोगों का क्या सम्मान होगा। विधान सभा अध्यक्ष खुद कह चुके हैं कि थानेदार उनकी बात नहीं सुनता। कोई मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीनने की बात करता है और सरकार इस पर चुप रहती है। ये बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहीं।

सदन में जब उन्होंने कहा कि शाहनवाज हुसैन और मुख्य सचिव आमीर सुबहानी भी वोट नहीं दे सकेंगे तो सदन में मौजूद मंत्री हुसैन ने भी सदन में तेजस्वी पर पलटवार किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का संविधान किसी से मताधिकार छीनने की इजाजत नहीं देता‚ चाहे किसी भी दल को कितना भी बहुमत आ जाए। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात आप पहले क्यों नहीं बोले जब आपके विधायक यह बयान दे रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार आरएसएस के बारे में क्या कहते थे। आज चुप्पी क्यों साधे हैं। आरएसएस पर टिप्पणी करने से विधानसभा अध्यक्ष ने मना किया कि किसी भी संस्था के बारे में ऐसी बात न करें। तेजस्वी फिर भी नहीं माने। इसके बाद सदन में हंगामा बढ गया और कार्यवाही २.४५ तक स्थगित कर दी गयी। तेजस्वी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की तरफ से दिया गया झूठ का पुलिंदा है। राज्यपाल का अभिभाषण पिछले चार सालों में थोडा भी नहीं बदला गया। हर साल एक ही मजमून में आंकडे को बदलकर सामने रख दिया जाता है। राज्यपाल खुद भी इस हकीकत को समझ रहे हैं और यही वजह है कि वह अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य के हंगामे पर मुस्कुराते रहे। बिहार में विकास का जो दावा किया जा रहा है वह नीति आयोग की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता और अगर नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार को फिसड्डी बता रही है तो नीतीश सरकार की तरफ से किए गए विकास के दावे सही नहीं हो सकते। तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार बगैर किसी तालमेल के चल रही है। विकास के जो दावे किए जा रहे हैं वे केवल कागजों पर नजर आते हैं। बिहार आज भी विकास के पैमाने पर काफी पिछडा हुआ है।
तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सर्कस बताते हुए कहा कि यहां अजीबोगरीब खेल चल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि बीजेपी से उनका गठबंधन परिस्थितिवश है। आज बीजेपी के एक मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच खुलेआम आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। सरकार के मंत्री कहते हैं कि उनकी बात अधिकारी नहीं सुनते और वे इस्तीफे की पेशकश तक कर देते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि विशेष राज्य का दर्जा चाहिए और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी कहती हैं विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
शराबियों की धरपकड़़ को प्लेन भी उडवायेंगे

शराबियों की धरपकड़़ को प्लेन भी उडवायेंगे

बिहार विधान परिषद का 200वां सत्र:शुक्रवार से शुरू होने वाला ये सत्र एक नया इतिहास रचेगा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए अप्रैल में चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend